सुनील गावस्कर ने BCCI पर बोला तीखा हमला, ‘खैरात में मत बांटो टीम इंडिया की कैप, क्योंकि…’

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है खिलाड़ियों का ध्यान बोर्ड को रखना चाहिए। गावस्कर ने यह भी बयान दिया है कि बीसीसीआई को इंडिया कैप को खैरात में नहीं बांटना चाहिए। इसे कमाना पड़ता है।

Prince Yadav Gurnoor Brar Harsh Dube

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से गुजारिश की है कि खिलाड़ियों को कल्याण को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक कैलेंडर ईयर में एक साल का रेस्ट दिया जाना चाहिए। गावस्कर का यह बयान हाल ही में समाप्त हुई इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद आया है, जिससे पहले एक टेस्ट मैच दोनों के बीच खेला गया था। आईपीएल 2026 के फाइनल के ठीक छठे दिन इस सीरीज की शुरुआत हो गई थी, जिससे खिलाड़ियों की देखभाल पर भी सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं, गावस्कर ने यह भी बयान दिया है कि बीसीसीआई को इंडिया कैप को खैरात में नहीं बांटना चाहिए। इसे कमाना पड़ता है।

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य गावस्कर ने कहा है कि वह समझते हैं कि बीसीसीआई अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसे देशों के साथ एक बड़े भाई के जैसा व्यवहार करता है, लेकिन बोर्ड को खिलाड़ियों के कल्याण, स्वास्थ्य और फिटनेस को भी ध्यान में रखना चाहिए। इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज में स्टेडियम आधे भी नहीं भर पाए थे। ये भी एक चिंता का विषय था। भारत के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को आराम देने और रोटेशन करने से भारत की कैप सस्ती हो जाती है।

मिड-डे के लिए लिखे अपने कॉलम में सुनील गावस्कर ने कहा, “हां, BCCI अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसे देशों के लिए बड़े भाई जैसा है और इन देशों का दौरा करके हमेशा उन्हें मैदान पर आगे बढ़ने और उनके पैसे बढ़ाने में मदद करने की कोशिश की है। हालांकि, हमारे क्रिकेटरों की हेल्थ और फिटनेस भी बहुत जरूरी है और हमारे खिलाड़ियों को साल में एक महीने का पूरा आराम मिलना चाहिए। भारत में टैलेंट की भरमार है और इसलिए आप खिलाड़ियों को रोटेट कर सकते हैं, लेकिन इससे इंडिया कैप सस्ती हो जाएगी। कैप इसलिए नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि कोई खिलाड़ी ऐसे खिलाड़ी की जगह ले लेता है जिसे आराम दिया गया हो। इसे कमाना पड़ता है।”

खिलाड़ियों का ध्यान रखे बोर्ड

उन्होंने आगे कहा, “अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में, जो ईमानदारी से कोशिश कर रहे थे, शुभमन गिल और केएल राहुल ने सेंचुरी बनाईं और मानव सुथार ने शानदार डेब्यू किया। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था, लेकिन क्या वह इस टीम के खिलाफ अपने करियर रिकॉर्ड में कुछ विकेट और जोड़ना पसंद नहीं करते। जब इंडिया खेल रहा हो, तो सबसे अच्छी टीम को खेलना चाहिए, जब तक कि कोई चोटिल न हो, लेकिन काम के बोझ की वजह से इस आराम से जितना हो सके बचना चाहिए। कैलेंडर देखो और तुम पाओगे कि इंडिया हर महीने कहीं न कहीं खेल रहा है।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।