सुनील गावस्कर ने कोलकाता को दी बड़ी सलाह, ग्रीन बॉलिंग नहीं कर रहे तो स्पेशलिस्ट बैटर लाने के लिए कहा
सुनील गावस्कर ने केकेआर के टीम कॉम्बिनेशन और टीम में कैमरन ग्रीन की भूमिका के बारे में अपनी राय रखते हुए कहा है कि अगर ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो कोलकाता को अपने टीम कॉम्बिनेशन के बारे में गंभीरता से सोचना होगा।

महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) से एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज को लाने पर विचार करने की बात कही क्योंकि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की सीमित भूमिका ने इस आईपीएल में उनकी टीम का संतुलन बिगाड़ दिया है। ग्रीन को आईपीएल से संन्यास ले चुके आंद्रे रसेल की जगह नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यभार प्रबंधन के कारण केकेआर के पहले दो मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाए। यह बात टीम प्रबंधन को पसंद नहीं आई।
जियो स्टार के एक्सपर्ट गावस्कर ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, ''अगर कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं करने वाले हैं तो केकेआर को अपने संयोजन के बारे में सोचना होगा। अगर वह गेंद से योगदान नहीं दे रहे हैं तो उन्हें किसी दूसरे विशेषज्ञ बल्लेबाज को लाने पर विचार करना पड़ सकता है। '' मुंबई इंडियंस से हार से अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद केकेआर गुरुवार को सनराजइर्स हैदराबाद से 65 रन से एक और हार का सामना करना पड़ा।
गावस्कर ने कहा, ''हम जानते हैं कि उसने आईपीएल में शतक जड़ा है। वह अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है लेकिन हाल में उसकी फॉर्म अच्छी नहीं रही है। उसने कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया में लाल गेंद के क्रिकेट में शतक लगाया था। लेकिन टीम को नंबर पर ध्यान देने की जरूरत है। ‘’
उन्होंने कहा, ''चौथे नंबर पर ग्रीन ठीक है। लेकिन बड़ी चिंता पांचवें और छठे स्थान की है जहां वह थोड़ा जूझते नजर आते हैं।'' गावस्कर ने सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के गेंद से बेहतर प्रदर्शन पर कहा, ''निश्चित रूप से वह अब पहले से तेज गेंदबाजी कर रहा है। उसके एक्शन में बेहतर लय भी देख सकते हैं। जब खिलाड़ी पूरी तरह फिट और शारीरिक रूप से मजबूत होता है, ऐसा तभी होता है। ''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



