वैभव सूर्यवंशी टीम में तो आ गए लेकिन खेलेंगे किसकी जगह? सुनील गावस्कर ने खोज निकाला तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुनील गावस्कर का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलना चाहिए। उन्होंने संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा को इस सीरीज के दौरान आराम देने की सलाह भी दी है।

वैभव सूर्यवंशी टीम में तो आ गए लेकिन खेलेंगे किसकी जगह? सुनील गावस्कर ने खोज निकाला तरीका

वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 की मेहनत रंग लाई है। उन्हें शनिवार को तीन अलग-अलग सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा है कि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन में मौका भी देना चाहिए। बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों और सितंबर से जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया है।

वैभव को मिलना चाहिए मौका

सुनील गावस्कर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका देने के लिए टीम इंडिया को अपने दो जमे हुए सलामी बल्लेबाजों को आराम देने से परहेज नहीं करना चाहिए। सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ''मैं उसे आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए जरूर शामिल करूंगा। मैं उसे आयरलैंड सीरीज में खेलते हुए देखना चाहता हूं। उसे संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा से पहले मौका देना चाहिए। शायद किसी एक मैच में अभिषेक शर्मा को या संजू सैमसन को बाहर छोड़ना पड़े।''

उन्होंने आगे कहा, ''इसकी उम्मीद थी, क्या नहीं थी? उसके हालिया फॉर्म को देखिए। उसने जो रन बनाए हैं, उसको देखो। इसके बाद आप उसको स्क्वॉड के बाहर कैसे रख सकते हैं? परफॉर्मेंस को इनाम देना ही पड़ता है, और मुझे लगता है कि उन्होंने (चयनकर्ताओं) ने ठीक यही किया है।'' पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''चाहे उसे मैच खेलने का मौका मिले या नहीं, यह तो हमें इंतजार करके ही देखना पड़ेगा। लेकिन चाहे जो भी हो, उनके लिए उस भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होना भी सीखने का एक शानदार अनुभव होगा, जो आगे चलकर उसके करियर में बहुत काम आएगी।”

चयनकर्ता प्रमुख अजीत आगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने पिछले दो आईपीएल सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन से टी20 टीम में जगह लगभग "खुद ही तय कर ली" थी। आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए और एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भी उन्हें चुना गया।

भारत अपने दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी-20 मैचों से करेगा, जिसके बाद टीम एक से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर को पदक मैचों के साथ खत्म होगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।