पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले किसने किया भारतीय टीम को नर्वस? सुनील गावस्कर ने बताया नाम
एक चिंता अभी भी भारतीय खेमे में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को नजर आई है। सुनील गावस्कर ने कहा है कि ईशान और हार्दिक ने अच्छी बल्लेबाजी की। टीम का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन संजू सैमसन को लेकर मैनेजमेंट नर्वस होगा।

यूएसए के बाद नामीबिया को भारतीय टीम ने हरा दिया है। अब 15 फरवरी को पाकिस्तान की बारी है। टी20 विश्व कप 2026 का ये सबसे बड़ा मुकाबला होगा। इससे पहले सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन आ चुके हैं। ईशान किशन तूफानी बल्लेबाजी दर्शा चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने भी कमाल की बल्लेबाजी दिल्ली में की, लेकिन एक चिंता अभी भी भारतीय खेमे में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को नजर आई है।
सुनील गावस्कर की चिंता संजू सैमसन को लेकर है, जो अभिषेक शर्मा की जगह दिल्ली में खेले, क्योंकि वे बीमार थे। संजू ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था, लेकिन सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले कहा है कि सैमसन की फॉर्म चिंता का कारण है, क्योंकि वे एक ही जगह पर कई बार आउट हो चुके हैं।
स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर ने एनालिसिस करते हुए कहा, "जिस तरह से संजू सैमसन आउट हुए... वे पहले भी उस एरिया में आउट हो चुके हैं। साफ है कि यह कुछ ऐसा है जिससे मैनेजमेंट थोड़ा नर्वस होगा, क्योंकि अगर अभिषेक रविवार के गेम के लिए फिट नहीं होते हैं, तो सैमसन खेलेंगे। उम्मीद है कि उन्होंने उस गेम के सारे रन बचा लिए होंगे - वे सारे रन जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं बनाए थे और आज भी, उनसे उस खास मैच में रन बनाने की उम्मीद की जाएगी।"
उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, टीम का यह बहुत अच्छा प्रदर्शन था। जिस तरह से ईशान किशन ने बल्लेबाजी की और हार्दिक का प्रदर्शन भी शानदार था।" सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने 93 रनों से नामीबिया को हराकर उनका सुपर 8 में जाने का सपना लगभग चकनाचूर कर दिया। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की और 2 ओवर में 3 विकेट निकाले।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली को मिलेगा दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 70 हजार होगी दर्शक क्षमता; ये है DDCA का प्लान
सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "यह बैटिंग के लिए आसान विकेट नहीं था, लेकिन जिस तरह से ईशान और संजू ने शुरुआत की, उससे ऐसा नहीं लगा कि यह मुश्किल विकेट है और फिर शिवम और हार्दिक के बीच पार्टनरशिप - जिस तरह से उन्होंने दो या तीन जल्दी विकेट खोने के बाद बैटिंग की - मुझे लगता है कि यह बहुत तारीफ के काबिल था।" भारत के लिए इस मैच में समस्या ये भी रही कि फिनिशिंग टच टीम इंडिया को नहीं मिल सका। आखिर के 4 ओवर में सिर्फ 25 रन भारत ने बनाए और कई विकेट गंवाए।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



