बुमराह गेंदबाजी करें तो ये नारे मत लगवाइए... आखिर सुनील गावस्कर का मूड खराब क्यों हुआ?

Mar 06, 2026 02:20 am ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share

सुनील गावस्कर 'बूम बूम बुमराह' के नारों से खुश नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जब गेंदबाजी कर रहे हों तो दर्शकों से यह नारे मत लगवाइए।

बुमराह गेंदबाजी करें तो ये नारे मत लगवाइए... आखिर सुनील गावस्कर का मूड खराब क्यों हुआ?

दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी करने के दौरान दर्शकों से उनके नाम का नारा लगाने के लिए कहना अनुचित है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान, जब बुमराह गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे थे, तब डीजे ने दर्शकों से "बूम बूम बुमराह" के नारे लगाने का आग्रह किया। भारत ने 253/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच की कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने कहा, ''गेंदबाजी करते समय दर्शकों से 'बूम बूम बुमराह' के नारे लगाने के लिए कहना अच्छा विचार नहीं है। वे ओवरों के बीच में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ओवर के दौरान नहीं। यह विश्व कप है।'' इससे पहले, गावस्कर और रवि शास्त्री ने ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए रोमांचक टी20 वर्ल्ड कप सुपर आठ मुकाबले के दौरान लेजर शो आयोजित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कड़ी आलोचना की थी।

सेमीफाइनल में भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के ) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 तथा सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। संजू सैमसन के तूफानी पारी से डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने विशाल स्कोर बनाया था। वह 42 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में 89 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए।

हालांकि, सैमसन ने कहा कि सेमीफाइनल में जीत का सबसे ज्यादा श्रेय बुमराह को जाता है और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार मिलना चाहिए था। बड़े स्कोर वाले इस मैच मे बुमराह ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने मैच के 18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। सैमसन ने पुरस्कार समारोह में कहा, ''हम आज टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और इसका पूरा श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है। मुझे लगता है कि वह विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं, पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज और आज उन्होंने वही दिखाया। दरअसल यह (प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार) उन्हीं को जाना चाहिए।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।