Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sunil Gavaskar made a big prediction about Virat Kohli and Rohit Sharma said no wonder if both
कोई हैरानी नहीं कि दोनों... विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी

कोई हैरानी नहीं कि दोनों... विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी

संक्षेप: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि पर्थ वनडे में दोनों के फ्लॉप शो पर बहुत ज्यादा जोर नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों जितना ज्यादा खेलेंगे, नेट पर वक्त बिताएंगे, उतनी जल्दी लय में आएंगे। गावस्कर ने कहा कि दोनों चलने लगे तब इंडिया 300 प्लस बनाएगी।

Wed, 22 Oct 2025 04:13 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही फ्लॉप हुए थे। दोनों करीब 8 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आए थे और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। पर्थ वनडे में दोनों की नाकामी के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। वजह ये है कि दोनों टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को सिर्फ ओडीआई तक सीमित रखे हैं। इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि पर्थ में दोनों के फ्लॉप शो पर बहुत ज्यादा जोर नहीं दिया जाना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गावस्कर ने कहा, ‘वे संभवतः ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा उछाल वाली पिच पर खेल रहे थे। यह बहुत आसान नहीं था खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट न खेले हों। यह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के लिए भी चुनौतीपूर्ण था जो नियमित तौर पर खेल रहे हैं।’

ये भी पढ़ें:कोहली और रोहित पर फिर रहेगी निगाह, ये भी हारा तो सीरीज गंवा देगा भारत

गावस्कर ने भविष्यवाणी की कि अगर बाकी दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इंडिया अब भी बहुत अच्छी, बहुत ही अच्छी टीम है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। अगर अगले दो मैचों में रोहित और कोहली बड़े स्कोर बनाते हैं तो हैरान मत होना। वे जितना ज्यादा खेलेंगे, जितना ज्यादा नेट पर समय बिताएंगे, जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे...वे उतनी ही जल्दी लय हासिल करेंगे। एक बार जब वे रन बनाना शुरू कर देंगे, इंडिया 300, 300 प्लस बनाने लगेगी।’

ये भी पढ़ें:मौसम की वजह से फ्लॉप हुए विराट कोहली और रोहित! भारतीय कोच ने क्यों कहा ऐसा?

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भारत को 7 विकेट से हराया था। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों कोई छाप नहीं छोड़ पाए थे। रोहित तो खाता खोल लिए थे लेकिन कोहली तो खाता तक नहीं खोल पाए थे। हिटमैन ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए थे और किंग कोहली 8 गेंदों का सामना करके शून्य पर आउट हुए थे।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |