कुछ नहीं सीखा; सुनील गावस्कर ने सूर्या-गंभीर से की इस खिलाड़ी को फाइनल से बाहर करने की मांग
सूनील गावस्कर ने IND vs NZ फाइनल से अभिषेक शर्मा को बाहर करने की मांग की है। उनका कहना है कि अभिषेक ने अपनी पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीखा है। उन्होंने कहा है कि ईशान किशन ओपनिंग करे।

IND vs NZ टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में 2 भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर भारतीय टीम चिंता में हैं। यह दो खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से पहले खूब धमाल मचा रहे थे, मगर इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इनमें से एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने बुरी तरह निराश किया है। यह दो खिलाड़ी हैं वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा। दोनों भारतीय खिलाड़ी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 है, मगर उनका प्रदर्शन अकांशाओं से काफी कम रहा है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकटर सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती दोनों को फाइनल से बाहर करने की मांग की है।
गावस्कर का कहना है कि अभिषेक शर्मा ने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा है। वह ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ बॉलिंग करते हुए देखना चाहते हैं, वहीं अभिषेक शर्मा की जगह उन्होंने रिंकू सिंह को मौका देने को कहा है।
गावस्कर ने इंडिया टुडे को बताया, "यह बहुत मुश्किल फैसला है। अभिषेक शर्मा ICC T20 रैंकिंग में नंबर 1 बैटर हैं, लेकिन उन्होंने अपने आउट होने से कुछ नहीं सीखा है। वह बार-बार उसी जगह आउट होते हैं जहां उनके हाथों में जगह नहीं होती।"
उन्होंने आगे कहा, “बॉलर उसी एरिया को टारगेट कर रहे हैं और गलतियां करवा रहे हैं। मेरी चिंता यह है कि या तो उन्होंने अभी तक एडजस्ट नहीं किया है या अपना तरीका नहीं बदल पा रहे हैं।”
गावस्कर ने कहा, "मैं इशान किशन को संजू सैमसन के साथ बैटिंग ओपन करते देखना चाहूंगा, और रिंकू सिंह को टीम में लाना चाहूंगा। रिंकू को इस पर भरोसा है, आपने शायद उनके शरीर पर 'गॉड्स प्लान' टैटू देखा होगा, और कभी-कभी उनके जैसे खिलाड़ियों के लिए चीजें ठीक हो जाती हैं।"
अभिषेक के अलावा, इंडियन मैनेजमेंट को वरुण चक्रवर्ती पर भी फैसला लेना होगा, जो सुपर 8 स्टेज की शुरुआत से ही फॉर्म में नहीं हैं। स्पिनर ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपने चार ओवर के कोटे में 60 से ज़्यादा रन दिए थे, और यह देखना बाकी है कि मैनेजमेंट उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में लाता है या नहीं।
गावस्कर ने कहा, "दूसरा बदलाव जो मैं सोचूंगा वह है कुलदीप यादव को लाना। वरुण चक्रवर्ती का कॉन्फिडेंस इस समय टूटा हुआ लग रहा है। सुपर आठ स्टेज के बाद से, जब उन्होंने मजबूत टीमों का सामना किया, तो उन्होंने संघर्ष किया है और बहुत सारे रन दिए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे मैदान पर, जहां बड़ी बाउंड्री हैं, कुलदीप यादव एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं क्योंकि वह सपाट सतहों पर भी गेंद को टर्न करा सकते हैं।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


