वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में करेंगे डेब्यू, महान खिलाड़ी ने कर दिया दावा

Bhasha, मुंबई
Follow us on Google News
share

सुनील गावस्कर ने माना कि भारत के मजबूत शीर्ष क्रम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल करना एक चुनौती होगी, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इस युवा खिलाड़ी के डेब्यू का समर्थन किया।

Vaibhav Sooryavanshi

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी दावा किया है कि युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। गावस्कर ने सोमवार को माना कि भारत के मजबूत शीर्ष क्रम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल करना एक चुनौती होगी। हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इस युवा खिलाड़ी के डेब्यू का पूरा समर्थन किया। वे आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेले, क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया।

गावस्कर ने कहा कि सूर्यवंशी के निर्भीक अंदाज से मेजबान टीम हैरान हो सकती है। 15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू नहीं कराया गया, जिसमें भारत को सीरीज में 2-0 से हार मिली, लेकिन सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताया गया उनका समय बहुत फायदेमंद रहा है और वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में एक 'सरप्राइज पैकेज' साबित हो सकते हैं।

उम्मीद है पहला मैच खेलेंगे वैभव

सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में गावस्कर ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे उम्मीद है कि वह पहला मैच खेलेगा, क्योंकि यह एक नयी सीरीज की शुरुआत होगी और वह टीम को जबरदस्त शुरुआत दिला सकता है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार से उबरने का यह सबसे अच्छा तरीका है। उसे टीम में कैसे शामिल किया जाए, यह वाकई एक मुश्किल काम होगा, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने ही बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आप ऐसी जोड़ी को नहीं तोड़ना चाहेंगे, जिसने आपको अच्छे नतीजे दिए हों।''

आयरलैंड में वैभव को नहीं मिला मौका, क्योंकि…

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ इसी वजह से मौका नहीं मिला था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मौका देना उचित समझा था। दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया था। सैमसन तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे। हालांकि, उससे पहले उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था और आयरलैंड के खिलाफ भी वे दो मैचों में से एक मैच में खाता नहीं खोल पाए, जबकि एक मैच में 5 रन बना सके। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सैमसन की जगह वैभव को मौका दे दिया जाए। हालांकि, असिस्टेंट कोच ने साफ कह दिया है कि अभी भी सैमसन को ही मौका मिलेगा। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि अब वैभव को कैसे प्लेइंग इलेवन में फिट किया जाएगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।