टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी से मुंह मोड़ा तो भड़के सुनील गावस्कर, बोले- कोई उसके कंधे पर...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी भारत बनाम इंग्लैंट पांचवें टी20 मैच में नहीं खेले। उन्हें इंग्लैंड सीरीज में तीन मौचों में मौका मिला। सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई।

Sunil Gavaskar on Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली इंटरनेशनल सीरीज में बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। युवा ओपनर को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीन मुकाबलों में मौका मिला लेकिन 46 रन ही जुटा पाए। उन्हें इंग्लैंड में शॉर्ट गेंदों के सामने दिक्कत हुई। टीम इंडिया ने साउथेम्प्टन में आयोजित पांचवें टी20 में 15 वर्षीय सूर्यवंशी से मुंह मोड़ लिया। उनकी जगह संजू सैमसन को फिर से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। संजू ने पांचवें मैच में 14 गेंदों में 27 रन बनाए। दूसरे सलामाी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से पांच गेंदों में तीन रन निकले।

सूर्यवंशी से मुंह मोड़ने पर भड़के गावस्कर

भारत को साउथेम्प्टन में 258 के टारगेट का पीछा करते हुए 56 रनों से हार मिली। इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम की। सीरीज का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सूर्यवंशी को पांचवें टी20 में प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने पर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट द्वारा सूर्यवंशी को बाहर करने के फैसले को निराशाजनक करार दिया। सूर्यवंसी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं।

'उम्मीद करता हूं कि कोई उसके कंधे पर…'

गावस्कर ने साउथेम्प्टन टी20 में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, ''टीम में उसका न होना बहुत ही निराशाजनक है। सलामी बल्लेबाज व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में निचले क्रम में बैटिंग कर सकते हैं। उसने काबिलियत दिखाई है। अगर यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी होता तो मैं किसी अनुभवी खिलाड़ी को खिलाने के फैसले से सहमत होता। सीरीज के नजरिए से इस मैच की कोई अहमियत नहीं थी। मुझे लगता है कि हमने एक मौका गंवा दिया है। मैं बस उम्मीद करता हूं कि कोई उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे बताए कि यह अंत नहीं है। मुझे लगता है कि सिर्फ तीन मैचों के बाद 15 साल के खिलाड़ी को बाहर करना थोड़ा कठिन फैसला है।''

साउथेम्प्टन में इंग्लैंड ने जोस बटलर (64 गेंदों में 131) के शतक और कप्तान हैरी ब्रूक (45 गेंदों में नाबाद 95) के शानदार प्रदर्शन के दम पर 253/7 का स्कोर बनाया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत का टी20 टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 1601 दिनों से चला आ रहा शीर्ष स्थान का दबदबा भी समाप्त कर दिया। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत की यह सात मैचों में छठी हार थी। भारत ने आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के हाथों भी पहली बार टी20 सीरीज गंवाई।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'कोई उसके कंधे पर...', टीम इंडिया ने वैभव से मुंह मोड़ा तो भड़के गावस्कर