विराट कोहली को ब्रिसबेन में शतक जड़कर मिलेगा एक ‘इंसेंटिव’, सुनील गावस्कर बोले- ब्रैडमैन भी हर मैच में…

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली ब्रिसबेन में भी टेस्ट शतक जड़ सकते हैं और ऐसा करके वे एक एलीट क्लब में शामिल हो सकते हैं, जिसमें अभी तक सिर्फ सुनील गावस्कर और एलिस्टर कुक हैं।

विराट कोहली को ब्रिसबेन में शतक जड़कर मिलेगा एक ‘इंसेंटिव’, सुनील गावस्कर बोले- ब्रैडमैन भी हर मैच में…

टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली ब्रिसबेन में भी शतक जड़ सकते हैं। गाबा में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। विराट ने पर्थ में शतक जड़ा था, जबकि एडिलेड में वे फ्लॉप रहे थे। ये मैदान पूर्व में उनको रास आया है, लेकिन पिंक बॉल टेस्ट मैच में वे फेल रहे। बावजूद इसके सुनील गावस्कर मानते हैं कि शनिवार 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में विराट का बल्ला चल सकता है और वे तीन अंकों वाला जादुई स्कोर हासिल कर सकते हैं।

विराट कोहली पर्थ में टेस्ट शतक जड़ने के बाद भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली के पास उनके और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के उस एलीट क्लब में शामिल होने का मौका है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख टेस्ट वेन्यू में से हर एक पर शतक बनाया है। विराट कोहली अब तक एडिलेड, पर्थ, सिडनी और मेलबर्न में टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ चुके हैं। ब्रिसबेन में उनसे शतक की उम्मीद की जा रही है।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "अगर वह ब्रिसबेन में शतक बनाते हैं, तो यह बहुत बढ़िया होगा। यह एक इंसेंटिव है, क्योंकि आप जानते हैं कि अगर आप ब्रिसबेन में शतक बनाते हैं, तो आप एक क्लब में शामिल हो जाते हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में हर जगह शतक बनाने वाला है। इसके बाद आगे चलकर वह मेलबर्न और सिडनी में खेलेगा, जहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाए हैं। इसलिए वह वहां भी शतक बना सकते हैं। इसका मतलब है कि वह सीरीज में चार शतक बना सकते हैं।"

गावस्कर ने विराट कोहली का बचाव किया और कहा कि हर बल्लेबाज हर मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सकता। उन्होंने कहा, "ब्रैडमैन ने भी कभी ऐसी कोई सीरीज नहीं खेली, जिसमें उन्होंने हर टेस्ट मैच में रन बनाए हों। आप एक-दो टेस्ट में असफल हो ही जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि एडिलेड में उनकी असफलता की भरपाई बाकी तीन टेस्ट में उनके दमदार प्रदर्शन से हो जाएगी। ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर थोड़ी परेशानी के साथ - जिसका सामना हर बल्लेबाज को कभी ना कभी करना पड़ता है - अगर वह उन गेंदों पर सावधानी से खेलते हैं, तो रन बनेंगे।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।