Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sunil Gavaskar backs Virat Kohli to hit 100 hundreds in international Cricket marvels ODI form
विराट कोहली भी बना सकते हैं शतकों का शतक, जानिए किस महान खिलाड़ी ने की ये भविष्यवाणी?

विराट कोहली भी बना सकते हैं शतकों का शतक, जानिए किस महान खिलाड़ी ने की ये भविष्यवाणी?

संक्षेप:

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के 100 इंटरनेशनल शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के महान रिकॉर्ड की बराबरी करने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, उन्होंने विराट के 2027 वर्ल्ड कप के बाद भी खेलते रहने का समर्थन किया है।

Dec 07, 2025 11:50 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रन मशीन विराट कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। सुनील गावस्कर ने दावा किया है कि विराट कोहली भी सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक वाले विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। सुनील गावस्कर का ये भी दावा है कि विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 के बाद भी खेल सकते हैं। विराट इस समय सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं और हाल ही में समाप्त हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जिसमें उन्होंने दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक जड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विराट कोहली 84 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ चुके हैं। वे पहले से ही एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं और सुनील गावस्कर ने जियोहॉस्टार पर कहा, "क्यों नहीं? अगर वह तीन साल और खेलते हैं तो उसे यहां से 16 शतक और चाहिए।" कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 302 रन बनाए। 3 मैचों की वनडे सीरीज में पहली बार उन्होंने 300 या इससे ज्यादा रन बनाए।

गावस्कर ने मुकाबले के बाद कहा, "जिस तरह से वह बैटिंग कर रहा है, उसने तीन मैचों की सीरीज में दो शतक बनाए हैं। आगे चलकर, अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो और शतक बनाता है, तो वह 86 तक पहुंच जाएगा। इसलिए उसके 100 तक पहुंचने के चांस बहुत ज्यादा हैं, बहुत अच्छे हैं। जिस तरह से वह बैटिंग कर रहा है, वह खुद को एन्जॉय कर रहा है। जिस तरह से उन्होंने आज (शनिवार) बैटिंग की, यह जानते हुए कि मैच लगभग भारत की मुट्ठी में था—उन्हें पता था कि ओपनर्स ने अच्छी नींव रख दी है और उनके बाद अच्छे फॉर्म वाले बैट्समैन आने वाले हैं।"

क्या वर्ल्ड कप तक हो जाएंगे 100 शतक?

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2027 तक करीब 35 वनडे मैच खेलने हैं। इस दौरान 16 शतक लगाना बहुत मुश्किल है। अगर वे वर्ल्ड कप के बाद खेलते हैं तो निश्चित तौर पर 100 शतकों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, एक बात तय है कि वे 90 से ज्यादा शतक आसानी से लगा सकते हैं। वे इस समय 36 साल के हैं और करियर के अंतिम पड़ाव पर भी दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले 10 पारियों में 3 शतक वे जड़ चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |