गुरनूर बरार सिलेक्शन का हकदार नहीं था, क्योंकि... सुनील गावस्कर ने क्यों दिया ऐसा बयान?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुनील गावस्कर ने कहा है कि बरार का लिस्ट ए रिकॉर्ड अच्छा नहीं था और इंडिया ए के लिए भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन फिर भी सिलेक्टर्स ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चुना।

गुरनूर बरार सिलेक्शन का हकदार नहीं था, क्योंकि... सुनील गावस्कर ने क्यों दिया ऐसा बयान?

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेलने वाले गुरनूर बरार को चुना भारतीय टीम में चुना। बरार ने भी निराश नहीं किया और दमदार प्रदर्शन पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में अफगानिस्तान के खिलाफ किया। धर्मशाला में भी 3 विकेट गुरनूर को मिले और इतने ही विकेट उन्होंने लखनऊ में चटकाए। गावस्कर ने कहा है कि बरार का लिस्ट ए रिकॉर्ड अच्छा नहीं था और इंडिया ए के लिए भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन फिर भी सिलेक्टर्स ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चुना।

सुनील गावस्कर ने जियोस्टार पर पोस्ट मैच शो में कहा, "उसका रन-अप बहुत अच्छा है, उसकी रिदम बहुत अच्छी है, वह डेक पर हिट कर रहा था और बॉल को ऊपर ला रहा था। गुरबाज का विकेट खास तौर पर शानदार था, क्योंकि बाउंसर उसके पीछे आ रहा था। यह बहुत सटीक है। यह सीधे आपकी तरफ आता है, ठीक वहीं जहां बैटर नहीं चाहता। मुझे लगता है कि सिलेक्शन कमिटी सारी तारीफ की हकदार है। अगर आप उसके स्टैट्स या इंडिया A के लिए उसकी परफॉर्मेंस देखें, तो वे ओके हैं, लेकिन उस हद तक नहीं कि आप कहें कि वह इंडिया कैप का हकदार था। हालांकि, अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सिलेक्शन कमिटी ने उसमें कुछ देखा और इसीलिए उन्होंने उसे चुना। उसे मैनेजमेंट का भी सपोर्ट मिला है, जो बहुत जरूरी है।"

बरार ने धर्मशाला में किया था डेब्यू

गुरनूर बरार ने धर्मशाला में इसी सीरीज के पहले मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 3 विकेट चटकाए थे। सीरीज के दूसरे मैच में भी उनका यह प्रदर्शन जारी रहा और लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ फिर से 3 विकेट उनको मिले। इस तरह उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। गावस्कर ने कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की और कहा कि उनकी अच्छी परफॉर्मेंस हो रही है, जिसकी वजह से उनकी कप्तानी भी अच्छी हो रही है।

'गिल की बल्लेबाजी अच्छी, इसलिए कप्तानी भी'

उन्होंने गिल को लेकर कहा, "जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं, तो आप उन छोटे-मोटे कदमों को उठाने में कॉन्फिडेंट नहीं होते जो आपकी गट फीलिंग से आते हैं, जैसे किसी बॉलर को रोकना, जिसने अच्छी बॉलिंग की हो, उसे एक एक्स्ट्रा ओवर देना या किसी फील्डर को एक खास पोजीशन से हटाना। जब आप पर्सनली परफॉर्म कर रहे होते हैं तो वह गट फीलिंग बहुत ज़्यादा होती है, लेकिन अगर आप परफॉर्म नहीं कर रहे हैं, तब भी जब आपको गट फीलिंग आती है, तो आप वह फैसला लेने से डरते हैं, क्योंकि आपको डर होता है कि कहीं वह गलत न हो जाए। चूंकि आप एक प्लेयर के तौर पर भी परफॉर्म नहीं कर रहे हैं, इसलिए आपकी कैप्टनसी के लिए भी आपकी बुराई होगी।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।