दामाद केएल राहुल की शतकीय पारी देखकर गदगद हुए ससुर सुनील शेट्टी, बोले- स्कोरबोर्ड ने तो सिर्फ…
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने शतक जड़ा। अपने दामाद की शतकीय पारी देखकर ससुर सुनील शेट्टी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि स्कोरबोर्ड ने तो सिर्फ सेंचुरी देखी, लेकिन मैंने इसके पीछे कंपोजर देखा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में केएल राहुल ने दमदार शतक जड़ा। केएल राहुल की ही पारी की बदौलत भारत ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हालांकि, टीम इंडिया बाद में मैच हार गई, जिसके कई कारण है, लेकिन केएल राहुल की पारी को हर कोई सराह रहा है। इस बीच उनके ससुर और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी केएल राहुल के इस शतक की तारीफ की और कहा कि स्कोरबोर्ड ने तो सिर्फ सेंचुरी देखी होगी, लेकिन मैंने इसके पीछे का शांत स्वभाव देखा। केएल राहुल ने मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए टीम की नैया को पार लगाने की कोशिश की थी।
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रील में केएल राहुल के शतक के सेलिब्रेशन को दिखाया और कैप्शन में लिखा, "अलग पोजीशन, वही शांत, वही कैरेक्टर...स्कोरबोर्ड शतक याद रखेगा। मैं इसके पीछे का शांत स्वभाव याद रखूंगा...हमेशा। आप पर गर्व है बेटे केएल राहुल।"
दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम का स्कोर 115 था और 3 विकेट गिर गए थे। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल ने 92 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 121.74 का था। दूसरे छोर से केएल राहुल को ज्यादा मदद नहीं मिली, क्योंकि रविंद्र जडेजा ने उनके साथ साझेदारी जरूर की, लेकिन सिर्फ 27 रन ही बनाए। नितीश कुमार रेड्डी 20 रन बना सके थे।
केएल राहुल वनडे क्रिकेट में एक दमदार बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं, जब से उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की है। वे अब टीम के रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हैं। जरूरत पड़ने पर उनको कप्तानी भी सौंप दी जाती है। इन सभी जिम्मेदारियों पर वे खरे उतर रहे हैं। पिछली आधा दर्जन पारियों को उठाकर देखें तो उनसे अच्छी फॉर्म में शायद ही कोई बल्लेबाज होगा। वडोदरा में खेले गए मुकाबले में 21 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाए थे और मैच को फिनिश किया था। उनका स्ट्राइक रेट 138 से ज्यादा का था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



