Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Stuart Broad's scathing attack on David Warner Ashes prediction Says It is probably the worst Australian team since 2010
यह सबसे खराब ऑस्ट्रेलियाई टीम...डेविड वॉर्नर की एशेज भविष्यवाणी पर स्टुअर्ट ब्रॉड का तीखा हमला

यह सबसे खराब ऑस्ट्रेलियाई टीम...डेविड वॉर्नर की एशेज भविष्यवाणी पर स्टुअर्ट ब्रॉड का तीखा हमला

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने एशेज को लेकर 4-0 भविषयवाणी की थी। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अब तीखा हमला किया है।

Oct 14, 2025 04:02 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर की एशेज भविष्यवाणी पर तीखा हमला किया है। वॉर्नर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आगामी एशेज 4-0 से जीतेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज आयोजित होगी। पहला मैच पर्थ के मैदान पर होगा। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रॉड ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2010 के बाद से सबसे खराब ऑस्ट्रेलियाई टीम करार दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्रॉड ने जोस बटलर के साथ अपने पॉडकास्ट 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' में कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं इसका क्या मतलब निकालूं। 4-0 (एक वॉशआउट) की भविष्यवाणी है। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टीम के लिए जीतना काफी मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया को प्रबल दावेदार होना होगा। असल सवाल यह कि कौन सी टीम दबाव में है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया दबाव में है क्योंकि उनकी टीम, उनके कप्तान और उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान हैं।" ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। उनके एशेज में खेलने पर अभी स्पष्टता नहीं है।

ये भी पढ़ें:एशेज के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड का हुआ ऐलान, ब्रूक को मिला 'प्रमोशन', वोक्स बाहर

पूर्व गेंदबाज ने आगे कहा, "यह शायद 2010 के बाद से सबसे खराब ऑस्ट्रेलियाई टीम है, और यह 2010 के बाद से सबसे अच्छी इंग्लैंड टीम है। ऑस्ट्रेलिया के प्लान और अप्रोच में बेहद निरंतरता रही है, और अब उनके पास वो नहीं है। यह 2010/11 जैसी ही स्थिति है, जब ऑस्ट्रेलिया कंफ्जूज था।" वहीं, ब्रॉड ने आगामी एशेज सीरीज के लिए भविष्यवाणी के बारे में पूछे जाने पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड के बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है और ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन करने की भी अच्छी संभावना है।”

ये भी पढ़ें:पैट कमिंस का एशेज के पहले मैच में खेलना संदिग्ध, चोट पर दिया ये अपडेट

बता दें कि इंग्लैंड ने 2011 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई सरमजीं पर एक भी टेस्ट नहीं जीता है। तब एंड्रयू स्ट्रॉस की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने माइकल क्लार्क की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3-1 से हराया था। इंग्लैंड के पिछले तीन ऑस्ट्रेलिया दौरों पर स्कोरलाइन 5-0 (2013/14), 4-0 (2017/18) और 4-0 (2021/22) मेजबान के पक्ष में रही है। इंग्लैंड ने आगामी एशेज के लिए बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |