T20 World Cup 2026 में अजब संयोग! एक भाई इंग्लैंड का 'मैच विनर', दूसरा जिम्बाब्वे का 'ट्रम्प कार्ड'
T20 World Cup 2026 में अजब संयोग देखने को मिला है। शायद पहली बार ऐसा है, जब दो सगे भाई दो अलग-अलग देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड के लिए सैम करन खेल रहे हैं।

T20 World Cup 2026 में एक अजब संयोग देखने को मिला है। टी20 विश्व कप क्या, किसी भी आईसीसी इवेंट में शायद पहली बार ऐसा होगा, जब दो सगे दो अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। एक भाई इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप खेल रहा है, जबकि दूसरे भाई को रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी अन्य देश की टीम में शामिल किया गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि सैम करन और बेन करन हैं. जो दो अलग-अलग देशों के लिए टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे।
ऑलराउंडर सैम करन इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं और टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं, जबकि उनके भाई बेन करन को जिम्बाब्वे की टीम में जगह मिली है। जिम्बाब्वे की टीम के बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बेन करन को मौका दिया गया है। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने जिम्बाब्वे टीम में ब्रेंडन टेलर की जगह बेन करन को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
9 फरवरी को ओमान के खिलाफ मैच के दौरान राइट हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद ब्रेंडन टेलर के बाहर होने पर करन को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। किसी खिलाड़ी की जगह लेने के लिए इवेंट टेक्निकल कमिटी की मंजूरी की जरूरत होती है, तभी रिप्लेसमेंट प्लेयर को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। इस तरह आने वाले मैचों में बेन करन जिम्बाब्वे की टीम का हिस्सा होंगे।
ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया की मात देने की फिराक में थी नामीबिया की टीम, कप्तान इरास्मस ने बताई अंदर की बात
टी20 विश्व कप में दो सगे भाई एक ही टीम के लिए जरूर खेले हैं और इस बार भी कुछ टीमें हैं, जिनमें सगे भाई खेल रहे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा गया, जब दो अलग-अलग देशों के लिए सगे भाई टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलें। सैम करन के एक और भाई हैं, टॉम करन, जो इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, पिता केविन मेलकम करन जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं। केविन के पिता केविन पैट्रिक करन भी क्रिकेटर थे, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली थी।
बेन करन ने जिम्बाब्वे के लिए 8 टेस्ट और 8 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच जिम्बाब्वे के लिए उन्होंने नहीं खेला है। हालांकि, 43 टी20 मैचों का अनुभव उनको डोमेस्टिक और लीग क्रिकेट का है। अगर वे खेलते हैं तो सीधे टी20 विश्व कप में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करेंगे।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





