युजवेंद्र चहल के माता-पिता कोरोना संक्रमित, पत्नी धनश्री वर्मा ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

May 13, 2021 10:45 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के माता-पिता कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर...

युजवेंद्र चहल के माता-पिता कोरोना संक्रमित, पत्नी धनश्री वर्मा ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के माता-पिता कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'युजवेंद्र के पिता एडवोकेट केके चहल को गंभीर लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनकी मां का होम क्वारंटाइन में ही इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में खराब स्थिति देखने के बाद सभी से आग्रह करती हूं कि सुरक्षित रहें। पिछले दो महीनों में मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल समय रहा है।'

क्रिकेटर की पत्नी ने कहा, 'अप्रैल और मई सच में मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। पहले मेरी मां और भाई पॉजिटिव हुए और उस वक्त मैं आईपीएल बायो बबल में थी और बेहद असहाय महसूस कर रही थी, लेकिन समय-समय पर उनका हाल-चाल लेती थी। अपने परिवार से दूर रहना वाकई मुश्किल है। सौभाग्य है कि वे जल्द ठीक हो गए, लेकिन मैंने कोरोना के कारण अपनी आंटी और बहुत करीबी अंकल को खो दिया और अब मेरे पति के माता-पिता गंभीर लक्षणों के साथ पॉजिटिव पाए गए हैं।'

धनश्री ने कहा कि, 'मेरे ससुर अस्पताल में भर्ती हैं और मेरी सास का घर पर इलाज चल रहा है। जब मैं अस्पताल में थी तब मैंने बहुत बुरी स्थिति देखी। मैं पूरी सावधानी बरत रही हूं। आप सभी से आग्रह है कि घर पर रहें और अपने परिवार की अच्छे से देखभाल करें।'

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल जुलाई में भारतीय टीम के साथ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।