फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटयुजवेंद्र चहल ने दिखाया बड़ा दिल, ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में पीड़ितों की मदद के लिए डोनेट की रकम 

युजवेंद्र चहल ने दिखाया बड़ा दिल, ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में पीड़ितों की मदद के लिए डोनेट की रकम 

युजवेंद्र चहल ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में पीड़ितों की मदद के लिए एक लाख रुपये की डोनेशन दी है। उन्होंने एक गेमिंग चैनल पर स्ट्रीमिंग के दौरान ये रकम डोनेट की। 

युजवेंद्र चहल ने दिखाया बड़ा दिल, ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में पीड़ितों की मदद के लिए डोनेट की रकम 
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 06 Jun 2023 07:01 AM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार 2 जून की रात को तीन ट्रेन बेपटरी हो गईं, जिससे एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ। इस दुर्घटना में कम से कम 275 लोगों की जान चली गई, जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हादसे में पीड़ितों की मदद के लिए टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी योगदान दिया है। युजवेंद्र चहल ने एक लाख रुपये की डोनेशन ट्रेन एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए दी। 

चहल ने ट्रेन दुर्घटना के लिए चैरिटी कार्य के लिए स्काउट गेमिंग चैनल द्वारा आयोजित स्ट्रीम में ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के लिए 1 लाख का दान दिया। चहल ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2023 में भाग लिया था, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। राजस्थान ने 14 में से 7 मैच जीते और इससे उनकी क्वॉलिफिकेशन नहीं हो सकी। 

WTC Final: ओवल की पिच की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए किसे मिल सकता है फायदा

बता दें कि युजवेंद्र चहल मोबाइल गेम खेलना पसंद करते हैं। पब्जी जैसा गेम उनको काफी पसंद आता है और वे अक्सर यूट्यूबर्स के साथ गेम खेलते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान उन्होंने यह डोनेशन दी है। कई यूट्यूबर अब तक इस तरह की स्ट्रीम कर चुके हैं, जहां वे ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट में पीड़ित लोगों की मदद के लिए ओडिशा सरकार को डोनेशन दे रहे हैं, जिससे कि इस आपदा से जल्द से जल्द उबरा जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें