फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसाक्षी के इंस्टा लाइव में धोनी को देखकर युजवेंद्र चहल ने दिया ये प्यारा-सा रिएक्शन

साक्षी के इंस्टा लाइव में धोनी को देखकर युजवेंद्र चहल ने दिया ये प्यारा-सा रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान में हों या मैदान के बाहर, उनके चाहने वालों के प्यार में कोई कमी नहीं आती। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और दूसरे क्रिकेटर्स भी धोनी...

साक्षी के इंस्टा लाइव में धोनी को देखकर युजवेंद्र चहल ने दिया ये प्यारा-सा रिएक्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 May 2020 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान में हों या मैदान के बाहर, उनके चाहने वालों के प्यार में कोई कमी नहीं आती। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और दूसरे क्रिकेटर्स भी धोनी के जबदरस्त फैन हैं। कई मौकों पर सेलिब्रिटीज ने धोनी के साथ फैन मूमेंट शेयर भी किए हैं। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी धोनी के जबरा फैन हैं। कई मौकों पर वह धोनी के लिए फैन ब्वॉय वाली फीलिंग जाहिर कर चुके हैं। अब जब हाल ही में साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में धोनी को लाइव दिखाया तो चहल खुद को इसपर कमेंट करने से रोक नहीं पाए।

युजवेंद्र चहल कई बार धोनी की तारीफ कर चुके हैं। वह चाहते हैं कि उनके 'चहल टीवी' पर धोनी एक बार गेस्ट बनकर आएं। धोनी के प्रति चहल के प्यार को उनके कमेंट से भी समझा जा सकता है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

'इकट्ठा वेद, ग्रंथ और कुरान कर दिया', हरभजन सिंह ने सुनाई यह खूबसूरत कविता- VIDEO

दरअलस, साक्षी धोनी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में धोनी और बेटी जीवा के गार्डन में पेट डॉग्स के साथ खेलने का एक वीडियो लाइव शेयर किया था। धोनी के इस लाइव पर ना जाने कितने कमेंट्स और रिएक्शन आए, लेकिन चहल के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया। साक्षी धोनी के इस इंस्टा लाइव पर कमेंट करते हुए चहल ने लिखा- थाला और इसके साथ ही उन्होंने बहुत सारे दिल वाले इमोजी भी शेयर किए। 

हाल ही में युजवेंद्र ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि वह धोनी का उन्हें मैदान पर 'तिल्ली' बुलाना काफी मिस कर रहे हैं। बता दें कि धोनी के फैन्स मैदान पर उनकी गैरमौजूदगी को लंबे वक्त से मिस कर रहे हैं। धोनी ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। यह सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

युजवेंद्र चहल को वर्कआउट करता देख युवराज सिंह ने किया ट्रोल, बताया उन्हें चूहा

इसके बाद से धोनी ने कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। उम्मीद जताई जा रही थी कि धोनी आईपीएल 2020 से क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में धोनी के भविष्य, कमबैक और संन्यास को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें