फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटयुवराज सिंह ने अपने रिटारमेंट स्पीच में सौरव गांगुली को जानिए क्यों कहा शुक्रिया

युवराज सिंह ने अपने रिटारमेंट स्पीच में सौरव गांगुली को जानिए क्यों कहा शुक्रिया

युवराज सिंह ने सोमवार को मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने 19 साल लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगाने की घोषणा की। इस दौरान युवराज ने रिटायरमेंट स्पीच पढ़ी। उन्होंने अपने रिटायरमेंट स्पीच...

युवराज सिंह ने अपने रिटारमेंट स्पीच में सौरव गांगुली को जानिए क्यों कहा शुक्रिया
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,मुंबई। Mon, 10 Jun 2019 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

युवराज सिंह ने सोमवार को मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने 19 साल लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगाने की घोषणा की। इस दौरान युवराज ने रिटायरमेंट स्पीच पढ़ी। उन्होंने अपने रिटायरमेंट स्पीच में कई लोगों का जिक्र किया। जिसमें सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर प्रमुख रहे। इसके अलावा युवराज ने अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और जवागल श्रीनाथ जैसे क्रिकेटरों के साथ खेलने का मौका मिलने पर खुद को भाग्यशाली बताया। युवी ने जहीर खान, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। ये सभी खिलाड़ी लगभग एक साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए थे और एक ही साथ खेलते हुए अपना पूरा क्रिकेट करियर व्यतीत किया।

YUVI RETIRES: युवराज सिंह की यादों में बसते हैं उनके करियर के ये 5 मैच, अपने रिटायमेंट स्पीच में किया जिक्र

इस दौरान युवराज सिंह ने सौरव गांगुली को विशेष तौर पर धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, 'मैं चयनकर्ताओं चंदू बोर्डे, टीएस शेखर और तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे भारतीय टीम में चुना और अंतिम एकादश में खेलने का मौका दिया।' अपने रिटायरमेंट भाषण में युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धौनी और गैरी कर्स्टन का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने बैच के सभी खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा, 'इसी बैच के खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धौनी की शानदार कप्तानी और गैरी कर्स्टन की असाधारण कोचिंग में साल 2011 में विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। गैरी कर्स्टन शायद सबसे शानदार अंतरराष्ट्रीय कोच थे जिनकी निगरानी में मैं खेला।' युवराज ने सचिन को अपना आदर्श बताया और उनके साथ एक ही टीम में खेलने का मौका मिलने को सपना सच होने जैसा बताया।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें