युवी ने सहवाग-लक्ष्मण-नेहरा के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, दिया मजेदार कैप्शन

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट काफी शानदार रहा। 18 साल की उम्र में अपना क्रिकेट करियर शुरू करने वाले युवी 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड की जीत के 'हीरो' रहे...

युवी ने सहवाग-लक्ष्मण-नेहरा के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, दिया मजेदार कैप्शन

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट काफी शानदार रहा। 18 साल की उम्र में अपना क्रिकेट करियर शुरू करने वाले युवी 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड की जीत के 'हीरो' रहे थे। युवराज का नाम भारत के महान ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शुमार है। अपने दमदार खेल के साख-साथ युवराज सिंह अपने हंसी-मजाक के लिए भी काफी मशहूर रहे हैं। पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास लेने वाले युवराज क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। लॉकडाउन में क्रिकेटर घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। क्रिकेटर्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में युवराज सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिये एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

युवराज सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ पुराने खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर काफी मजेदार हैं और इस पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं। युवराज की शेयर की गई इस तस्वीर में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, आशीष नेहरा और खुद युवराज सिंह नजर आ रहे हैं। 

शैडो प्रैक्टिस से बोर हुए डेविड वॉर्नर, शेयर किया फनी टिकटॉक VIDEO

इस थ्रोबैक फोटो में यह सभी खिलाड़ी लाइन से लगे हुए टेलीफोन बूथ के पास खड़े हुए हैं और फोन पर बात कर रहे हैं। यह तस्वीर काफी पुरानी है। सभी खिलाड़ी फोन पर बात करने में बिजी थी, जब यह तस्वीर ली गई। इस तस्वीर को शेयर करते हुए युवराज सिंह ने कैप्शन दिया- खराब परफॉर्मेंस के बाद जब पैरेंट्स आपके मोबाइल का बिल नहीं भरते हैं! थ्रोबैक... वे दिन जब मोबाइल फोन्स नहीं थे। 

पूल क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ी के मुंह पर लगी गेंद, वीडियो वायरल

युवराज सिंह की इस पोस्ट पर मुनाफ पटेल और हरभजन सिंह ने भी कमेंट किया है। हरभजन सिंह ने कमेंट करते हुए युवराज सिंह से पूछा है- फ्री कॉल?

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on

बता दें कि कुछ वक्त पहले युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर युवा खिलाड़ियों को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, ''मुझे लगता है, वह जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर वो बनने की कोशिश कर रहे हैं, जो वे नहीं हैं।'' जसप्रीत बुमराह के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन में युवराज सिंह ने कहा, ''मैंने कई खिलाड़ियों को देखा है जो काफी सभ्य हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे कुछ और बन जाते हैं।''

Mridula Bhardwaj

लेखक के बारे में

Mridula Bhardwaj
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।