शाहिद अफरीदी के विवादित बयान पर हरभजन सिंह के बाद अब युवराज सिंह ने दिया रिएक्शन

Mohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे पर गए थे और वहां उन्होंने भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे थे।उनके इस बयान के बाद लोगों ने...

शाहिद अफरीदी के विवादित बयान पर हरभजन सिंह के बाद अब युवराज सिंह ने दिया रिएक्शन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे पर गए थे और वहां उन्होंने भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे थे।उनके इस बयान के बाद लोगों ने एक बार फिर युवराज सिंह और हरभजन सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने कुछ समय पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की संस्था की मदद करने के लिए अपील की थी। युवराज सिंह ने गौतम गंभीर और हरभजन सिंह के बाद अफरीदी के विवादित बयान पर अपना रिएक्शन दिया और ट्वीट कर उन्हें फटकार लगाई है।

'अफरीदी के पीएम मोदी पर दिए बयान से आहत हूं'

युवराज ने ट्वीट किया कि शाहिद अफरीदी के हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान से बेहद निराश हूं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते जो भारत के लिए खेला हो, मैं इस तरह के शब्द स्वीकार नहीं कर सकता। मैंने वो अपील आपके (अफरीदी के) कहने पर इंसानियत के नाते की थी, लेकिन अब दोबारा नहीं।

— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) May 17, 2020

पीएम मोदी पर शाहिद अफरीदी के बयान से गुस्साए हरभजन सिंह, कहा-अब मेरी उससे कोई दोस्ती नहीं

हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी को बताया बीमार व्यक्ति

स्टार आफ स्पिनर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने (अफरीदी) हमें अपनी मदद के लिए कहा। ऐसे में, हमने इसे मानवता के लिए और कोरोना वायरस के कारण पीड़ित लोगों के लिए मदद की थी लेकिन अंत में अफरीदी ने हमारे साथ ये किया। हरभजन ने आगे कहा कि ये एक बीमार आदमी है जो हमारे देश के बारे में ऐसा सोचता है। मुझे बस इतना कहना है कि शाहिद अफरीदी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अफरीदी को अपने देश पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और अपनी सीमा में रहना चाहिए। मुझे केवल इतना ही कहना है कि हमारे देश के खिलाफ उसने जो भी बोला वो बर्दाश्त के बाहर है और मैं आज से उसके साथ सभी रिश्ते तोड़ता हूं।

शाहिद अफरीदी के विवादित बयान का हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।