पूजा वस्त्राकर के रन आउट होने पर मचा बवाल, युवराज सिंह भी थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महिला एशिया कप 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में पूजा वस्त्राकर का रन आउट विवादों में है। अंपायर ने उन्हें रन आउट दिया था, लेकिन रिप्ले में दिख रहा है कि उनका बल्ला क्रीज के अंदर था।

पूजा वस्त्राकर के रन आउट होने पर मचा बवाल, युवराज सिंह भी थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के

इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2022 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। जेमिमा रॉड्रिग्स की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करियर की सर्वश्रेष्ठ 76 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने शनिवार के महिला एशिया कप के शुरूआती मैच में श्रीलंका के खिलाफ 41 रन से जीत दर्ज की। 

जेमिमा ने 53 गेंद की अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा, जिससे भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया। हालांकि भारतीय पारी के दौरान एक रन आउट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर पूजा वस्त्राकर को थर्ड

अंपायर ने रन आउट दिया। अंपायर के इस फैसले से फील्ड में मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए, क्योंकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि पूजा का बल्ला क्रीज के अंदर पहुंच चुका है और यहां तक की फील्डिंग टीम भी इसे नॉट आउट मान रही, जिस वजह से फैसला आने से पहले ही सभी खिलाड़ी अगली गेंद के लिए अपने-अपने स्थान पर पहुंच गए थे। 

सोशल मीडिया पर भी थर्ड अंपायर के इस फैसले की जमकर आलोचना की गई और कई लोगों के लिए रन आउट समझ से परे था। भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी अंपायर के फैसले से खुश नहीं दिखे। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ''थर्ड अंपायर का यह काफी खराब फैसला है! पूजा वस्त्राकर को संदेह का लाभ देना चाहिए था!!"

भारतीय खिलाड़ियों ने सभी तीनों विभागों में श्रीलंकाई टीम से काफी बेहतर प्रदर्शन दिखाया, हालांकि बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद उनकी शुरूआत अच्छी नहीं रही। उप कप्तान स्मृति मंधाना (10 रन) आउट होने वाली पहली खिलाड़ी रहीं, जबकि उनकी साथी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (06 रन) की समस्या कायम रही और वह स्पिनर ओशादी राणासिंघे का पहला शिकार बनी। 

कलाई की चोट से वापसी कर रहीं जेमिमा शुरू से ही नियंत्रण बनाए थीं और उन्होंने खूबसूरती से बेहतरीन टाइमिंग से रन जुटाए। जेमिमा ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर (30 गेंद में 33 रन) के साथ मिलकर भारत को 100 रन के पार पहुंचाया। इन दोनों ने 71 गेंद में 92 रन बनाए। विकेट पर कम उछाल के कारण बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो रही थी। 

T20 World Cup : राहुल द्रविड़ को भी जसप्रीत बुमराह के फिट होने की उम्मीद, तेज गेंदबाज को लेकर दिया बड़ा

हरमनप्रीत भी खतरनाक दिख रही थीं जिन्हें 15 ओवर में जीवनदान मिला जब सुगंधिका कुमारी (26 रन देकर एक विकेट) ने उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि यह भारतीय इसका फायदा नहीं उठा सकीं और अगले ओवर में राणासिंघे ने उन्हें स्टंप आउट कराया। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में वापसी करते हुए कई विकेट निकाले। 
 

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।