WTC Final Weather Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में 5 दिन कैसा रहेगा लंदन का मौसम? 2 दिन तगड़ी टेंशन
India vs Australia WTC Final Weather Forecast London: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेाला जना है। खिताबी मुकाबला लंदन में होगा।

India vs Australia WTC Final Weather Forecast London: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल बुधवार से शुरू हो रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी के लिए लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर भिड़ेंगी। खिताबी मुकाबले 7 से 11 जून तक खेला जाना है। वहीं, 12 जून को रिजर्व डे है। अगर मौसम विलेन बनता है तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा। चलिए, आपके बताते हैं कि फाइनल के लिए निर्धारित पांच दिनों में मौसम कैसा रहेगा? बता दें कि यह डब्ल्यूटीसी संस्करण का दूसरा फाइनल है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में है। साल 2021 में जब साउथैम्प्टन में पहले संस्करण का फाइनल हुआ था, तब बारिश ने खलल डाला था। भारत को तब न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से शिकस्त मिली थी।
वेदर डॉट कॉम के अनुसार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के पहले दिन मौसम के साफ और धूल खिली रहने की उम्मीद है। मैच के शुरुआती घंटे में केवल 2 प्रतिशत बारिश की संभावना है। तापमान 17 से 21 डिग्री सेसेल्सियस रह सकता है। हवा 15-17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मैच के दूसरे दिन भी खेल के समय बारिश का खतरा नहीं है। शुरुआती कुछ घंटों में 2 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। हालांकि, बादल 26 प्रतिशत रहेंगे। सुबह तापनाम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा 21 किलो प्रति घंटे की से चल सकती है।
WTC Final में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये दमदार रिकॉर्ड
खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन मौसम बिगड़ने के बहुत कम आसार हैं। दिन में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की महज 8 प्रतिशत संभावना है जबकि हवा के 22 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने का अनुमान है। 10 जून यानी शनिवार को बारिश विलेन बन सकती है। दिन में बारिश की 70 प्रतिशत से अधिक संभावना है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी 63 प्रतिशत तक रह सकती है। वहीं, मैच के पांचवें दिन भी तकरीबन 70 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। दिन में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ह्यूमिडिटी करीब 65 प्रतिशत तक हो सकती है। हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।