Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WTC Final 2023 vs WTC Final 2021 India Playing 11 Comparison 7 players common in both World Test Championship finals 4 Players Unlucky

WTC Final: दो साल में ज्यादा नहीं बदली भारतीय प्लेइंग-11, सिर्फ 4 प्लेयर की किस्मत ने दिया गच्चा

भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का लगातार दूसरा फाइनल खेल रही है। भारत की लंदन में ऑस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ंत हो रही है। भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।

Md.Akram लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 7 June 2023 08:05 PM
share Share
Follow Us on

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023 के फाइनल की बुधवार से शुरुआत हो गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम और पैट कमिंस के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर आमने-सामने हैं। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल रही है। भारत की साल 2021 में जब पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत हुई थी, तब उसे 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। यह खिताबी मुकाबला साउथैम्प्टन में आयोजित हुआ था। भारत की कमान तब विराट कोहली के हाथों में थी।

दो डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। दो साल में सिर्फ चार खिलाड़ियों की किस्मत ने गच्चा दिया है। चलिए, आपको बताते हैं कि डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 और डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 की भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-से खिलाड़ी सेम है और किन्हें बाहर होना पड़ा। दोनों खिताबी मुकाबलों की प्लेइंग इलेवन में 7 खिलाड़ी सेम है, जिनके नाम रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी हैं। 

यह भी पढ़ें- WTC Final में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, जानिए वजह

वहीं, भारत की अंतिम एकादश का जो हिस्सा नहीं बन सके, वो प्लेयर- ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवचिंद्रन अश्विन हैं। पंत और बुमराह चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे। ईशांत नवंबर 2021 से भारतीय सेटअप में नहीं है। अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चुना गया। भारत इस बार फाइनल में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरा है। ऐसे में अश्विन को बाहर बैठना पड़ा। उनकी जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर खेल रहे हैं। शार्दुल के अलावा फाइनल में विकेटकीपर केएस भरत, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला।

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 की भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 की भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें