फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटWomen T20 WC 2020: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों का अभ्यास मैच रद्द

Women T20 WC 2020: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों का अभ्यास मैच रद्द

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैच रविवार को मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस नहीं हुआ...

Women T20 WC 2020: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों का अभ्यास मैच रद्द
एजेंसी,ब्रिस्बेनSun, 16 Feb 2020 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैच रविवार को मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस नहीं हुआ और मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। महिला विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होना है। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ है जबकि पाकिस्तान ग्रुप बी में थाईलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ है।

टूर्नामेंट की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में ग्रुप ए के मुकाबले से होगी। दिन के अन्य अभ्यास मैचों में बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच मुकाबला ब्रिस्बेन में बिना कोई गेंद फेंके रद्द रहा। एडिलेड में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से पराजित किया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 41 रन से हराया।

बता दें कि टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत का सामना 21 फरवरी को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मेलबर्न में 8 मार्च को खेला जाएगा। इसी दिन इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है। 

महिला टी20 वर्ल्ड कप का कार्यक्रम :
21 फरवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (सिडनी)
22 फरवरी 2020 : वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर दो (पर्थ) 
22 फरवरी 2020 : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पर्थ) 
23 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (पर्थ) 
24 फरवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (पर्थ) 
24 फरवरी 2020 : भारत बनाम क्वालीफायर एक (पर्थ) 
26 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर दो (कैनबरा)
26 फरवरी 2020 : वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (कैनबरा)     
27 फरवरी 2020 : भारत बनाम न्यूजीलैंड (मेलबर्न)
27 फरवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर एक (कैनबरा) 
28 फरवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर दो (कैनबरा) 
28 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (कैनबरा) 
29 फरवरी 2020 : भारत बनाम श्रीलंका (मेलबर्न)
29 फरवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (सिडनी)
1 मार्च 2020    : दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (सिडनी)
1 मार्च 2020    : इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (सिडनी)
2 मार्च 2020    : श्रीलंका बनाम क्वालीफायर एक (मेलबर्न)
2 मार्च 2020    : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (मेलबर्न)
3 मार्च 2020    : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर दो (सिडनी)
3 मार्च 2020    : वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका सिडनी 
5 मार्च 2020    : पहला सेमीफाइनल (सिडनी)
5 मार्च 2020    : दूसरा सेमीफाइनल (सिडनी)
8 मार्च 2020    : फाइनल (मेलबर्न)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें