क्या टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे विराट कोहली? जानें कप्तान का जवाब

Mar 22, 2021 10:40 pm ISTNamita Shukla एजेंसी, पुणे
share Share
Follow Us on

इस साल के अंत में भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। हाल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-2 से अपने नाम की। सीरीज के निर्णायक मैच में कप्तान विराट कोहली और...

क्या टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे विराट कोहली? जानें कप्तान का जवाब

इस साल के अंत में भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। हाल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-2 से अपने नाम की। सीरीज के निर्णायक मैच में कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज किया और यह स्ट्रैटजिक मूव टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ था। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है, और इस सीरीज से पहले उन्होंने कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि टी20 वर्ल्ड कप में भी वह रोहित के साथ पारी का आगाज करें।

विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज के तौर खेलने का फैसला इसलिए किया, जिससे सूर्यकुमार को उनके पसंदीदा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी का मौका मिल सके। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से एक दिन पहले इस फैसले और आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पारी का आगाज करने के फैसले के बारे में बताया। कोहली ने कहा, 'मैदान में किन खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन के साथ जाना है, इस पर सिलेक्टर्स की कोई भूमिका नहीं होती है। यह ठीक वैसे ही है जैसे टीम सिलेक्शन में टीम मैनेजमेंट की कोई भूमिका नहीं होती।'

'रोहित के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है'

उन्होंने कहा, 'जैसा कि रोहित ने कहा था कि यह स्ट्रैटजिक मूव था, लेकिन हां, हमें साथ में बल्लेबाजी करना पसंद है, हमें साझेदारी बनाना पसंद है। हमारे साथ में बल्लेबाजी का असर भी दिखा।' भारतीय कप्तान ने कहा, 'लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह भविष्य में भी जारी रहेगा।' सूर्यकुमार ने अपने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी से कोहली को हैरान कर दिया था और पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम में उनको बनाए रखने के लिए कप्तान ने पारी का आगाज करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की जगह अतिरिक्त गेंदबाज टी नटराजन को मौका दिया था।

सूर्यकुमार के लिए ऐसा कर सकते हैं विराट

कोहली ने कहा, 'मैंने चौथे नंबर , तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की है। मैं सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी भूमिका को समझने की कोशिश भी कर रहा हूं। टी20 क्रिकेट में मैं पहले भी इसे सफलतापूर्वक कर चुका हूं।' उन्होंने कहा, 'इससे शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी को अपना नैचुरल गेम दिखाने का मौका मिलता है। अगर वह ऐसा खेलना जारी रखते है तो मैं टीम के लिए कोई भी रोल निभाने को तैयार हूं। हम वर्ल्ड कप के करीब पहुंच कर इस बारे में चर्चा करेंगे।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।