फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटक्या अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे कीरोन पोलार्ड? जानें इयान बिशप की राय

क्या अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे कीरोन पोलार्ड? जानें इयान बिशप की राय

मुंबई इंडियंस और कीरोन पोलार्ड के लिए आईपीएल 2022 काफी खराब रहा है। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम मुंबई इंडियंस ही है। अब क्या पोलार्ड अगले सीजन में इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे?

क्या अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे कीरोन पोलार्ड? जानें इयान बिशप की राय
वार्ता,मुंबईThu, 12 May 2022 04:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Indian Premier League 2022 का अभी तक का सफर Kieron Pollard के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। यह ऑलराउंडर क्रिकेटर अभी तक रन बनाने के लिए काफी जूझता नजर आया है और गेंदबाजी में भी कमाल नहीं कर पाया है। पोलार्ड ने आईपीएल 2022 सीजन के बीच में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया, अब सबके जुबान पर एक ही सवाल है कि क्या अगले साल आईपीएल में पोलार्ड खेलते हुए नजर आएंगे? वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप का मानना है कि पोलार्ड में अभी काफी क्रिकेट बचा है। बिशप के हिसाब से अब भी उनसे अच्छे खेल की उम्मीद की जा सकती है।

जसप्रीत बुमराह CSK के खिलाफ दो विकेट लेते ही रचेंगे इतिहास

बिशप ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, 'पोलार्ड को अपने गेम को फिर उठाना होगा। यह बहुत जरूरी है क्योंकि वह इस गेम में अपना भवष्यि देखते हैं। लोगों का मानना है कि वह बतौर खिलाड़ी खत्म हो चुके हैं लेकिन मैं वहां जाना भी नहीं चाहता। वह नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं।' आईपीएल 2022 में 11 मैचों के बाद पोलार्ड ने 14.40 के औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से केवल 144 रन बनाए हैं। यह स्ट्राइक रेट उनके लिए किसी भी आईपीएल सीजन में सबसे कम है।

वॉर्नर का कमाल, एक ही झटके में विराट, एबीडी और गेल को छोड़ा पीछे

इस टूर्नामेंट में 130 से कम का स्ट्राइक रेट उनके लिए केवल 2011 में था। पोलार्ड गुरुवार को 35 साल के होंगे। वह 2010 से ही मुंबई इंडियंस के टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के पांच विजयी अभियान में भी बड़ा रोल अदा किया है। बिशप ने कहा, 'उन्होंने अपने एक महान खिलाड़ी पर भरोसा जताया है और उनके प्रति वफा दिखाई है। हम सबको काफी कुछ याद रखना चाहिए, फिर चाहे वह मीडिया हो या समर्थकों में ही हो। जब भी मुंबई इंडियंस ने टाइटल जीता है तब पोलार्ड का योगदान रहा है। 2013 में 42 के औसत से 420 रन और 2019 और 2020 तक औसत को 30 के ऊपर रखना जब उनका स्ट्राइक रेट 160 और 190 तक (2019 में 156.74 और अगले साल 191.42) हुआ करता था। बतौर एक फ्रेंचाइज आप ऐसी चीजें याद रखेंगे और उन्हें भरपूर मौका देंगे।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें