Will Deepika Padukone and Ranveer Singh set to bid for the two new IPL team for 2022 season dinesh karthik reacted on this - Latest Cricket News क्या नई IPL टीम खरीदेंगे दीपिका-रणवीर? दिनेश कार्तिक ने जर्सी को लेकर किया Troll, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Will Deepika Padukone and Ranveer Singh set to bid for the two new IPL team for 2022 season dinesh karthik reacted on this - Latest Cricket News

क्या नई IPL टीम खरीदेंगे दीपिका-रणवीर? दिनेश कार्तिक ने जर्सी को लेकर किया Troll

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आठ नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल आईपीएल से जुड़ेंगीं और अगले साल मैदान पर उतरेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 22 Oct 2021 12:06 PM
share Share
Follow Us on
क्या नई IPL टीम खरीदेंगे दीपिका-रणवीर? दिनेश कार्तिक ने जर्सी को लेकर किया Troll

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आठ नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल आईपीएल से जुड़ेंगीं और अगले साल मैदान पर उतरेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था, जिसमें दो नई फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए इच्छुक पार्टियों से बोलियां मांगी गई हैं क्योंकि यह अगले साल की खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन से पहले इस बारे में जानकारी लेना जरूरी है। ऐसी खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी नई आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है। इस पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान रह चुके दिनेश कार्तिक ने जर्सी को लेकर इन दोनों को ट्रोल किया है।

— DK (@DineshKarthik) October 22, 2021

आउटलुक मीडिया की खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर भी नई टीम दो टीमों के लिए बोली लगाने के लिए तैयार हैं। इस पर रिऐक्ट करते हुए दिनेश कार्तिक ने ट्विटर पर लिखा, 'उस टीम की जर्सी मजेदार होगी।' दरअसल रणवीर अपने अटपटे ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं और इसको लेकर काफी चर्चा में भी रहते हैं। इसी को लेकर दिनेश कार्तिक ने इन दोनों को ट्रोल किया है।

आईपीएल 2022 से पहले खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन भी होना है, इस मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन करने के क्या नियम होंगे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएगी? इसको लेकर अभी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि एक फ्रेंचाइजी टीम तीन भारतीय और एक विदेशी क्रिकेटर को रिटेन कर पाएगी।