फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs NZ: क्यों करते हैं अर्शदीप सिंह इतनी नो बॉल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई मुख्य वजह

IND vs NZ: क्यों करते हैं अर्शदीप सिंह इतनी नो बॉल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई मुख्य वजह

अर्शदीप सिंह के लातार नो बॉल करने का मुख्य कारण पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और संजय बांगर ने बताया है। उनका कहना है कि अर्शदीप का रन अप काफी लंबा है जिस वजह से वह क्रीज से बाहर निकल जाते हैं।

IND vs NZ: क्यों करते हैं अर्शदीप सिंह इतनी नो बॉल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई मुख्य वजह
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 28 Jan 2023 12:03 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के मुजरिम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शीदप सिंह रहे। अर्शदीप सिंह का 27 रन का वो आखिरी ओवर टीम इंडिया पर भारी पड़ा जिसके दम पर मेहमानों ने 21 रनों से जीत दर्ज कर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर की पहली गेंद नो बॉल फेंकी जिसका फायदा डेरेल मिशेल ने उठाते हुए छक्का जड़ा। इसके बाद कीवी बल्लेबाज ने अगली तीन गेंद पर 16 और रन बटोरे। मैच के बाद अर्शीदप सिंह अपनी नो बॉल को लेकर फिर चर्चा में आए। न्यूजीलैंड से पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भी उन्होंने कई नो बॉल की थी। 

India vs New Zealand 1st T20I: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर वसीम जाफर ने उठाए सवाल, दे दिया ये सुझाव

अर्शदीप सिंह के लातार नो बॉल करने का मुख्य कारण पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और संजय बांगर ने बताया है। उनका कहना है कि अर्शदीप का रन अप काफी लंबा है जिस वजह से वह क्रीज से बाहर निकल जाते हैं, इसके साथ ही वह बहुत बार साइड भी चेंज करते हैं। कैफ ने अर्शीदप सिंह को अपने बेसिक्स पर काम करने की सलाह दी है।

कब खत्म होगा अर्शदीप सिंह का नो बॉल से ये नाता? और कितने शर्मनाक रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

स्टार स्पोर्ट्स पर मोहम्मद कैफ ने कहा 'अर्शदीप का रन-अप लंबा है, जिसका मतलब है कि उन्हें स्टेपिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वह वहां ऊर्जा भी बर्बाद कर रहे हैं। तो, उन ओवरस्टेप नो-बॉल के पीछे मुख्य कारण उनका लंबा रन-अप है। और जैसा कि वह बहुत अधिक साइड बदलते हैं, वह कभी-कभी अराउंड द विकेट तो कभी ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हैं। इसलिए, उन्हें बेसिक्स पर काम करने और थोड़ा आराम करने की जरूरत है। वह अच्छा गेंदबाज है लेकिन उसका दिन अच्छा नहीं रहा।'

न्यूजीलैंड का यह रिकॉर्ड देख छूटेंगे हार्दिक पांड्या के भी पसीने, भारत के खिलाफ कोई और टीम नहीं कर पाई ऐसा

पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगर ने भी कैफ के इस बयान पर सहमति जताते हुए कहा 'जैसा कैफ ने कहा, उनका रन-अप जरूरत से ज्यादा लंबा है। एक गेंदबाज को इसके पीछे की वजह पता लगाने की जरूरत है। मैं आप एक प्रगतिशील तेज गेंदबाज हैं और आपके शरीर में ज्यादा ताकत नहीं है, तो गति बनाने के लिए लंबी दूरी से दौड़ें।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें