कौन है आईपीएल 2023 का सबसे बूढ़ा और सबसे युवा कप्तान? यहां देखें पूरी लिस्ट
आईपीएल 2023 के सबसे उम्रदराज कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी होंगे। धोनी की उम्र इस समय 41 साल है और वह इस साल 7 जुलाई को 42 साल के पूरे हो जाएंगे। वहीं सबसे युवा कप्तान संजू सैमसन हैं।

दुनिया की सबसे रंगारंग ली आईपीएल 2023 का मंच रज चुका है और टूर्नामेंट का आगाज होने में एक दिन का ही समय रह गया है। ऐसे में फैंस टूर्नामेंट से जुड़ी रोचक बातें जानने को लेकर काफी इच्छुक हैं। अगर आप भी उन्हीं फैंस में से एक हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के सबसे बूढ़े मतलब सबसे उम्रदराज और सबसे युवा कप्तान के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें, इन 10 कप्तानों में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी की उम्र 40 के पार है, वहीं 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी उम्र 30 या उससे अधिक है और 4 कप्तान तीस की उम्र से नीचे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
आईपीएल 2023 के सबसे उम्रदराज कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी होंगे। धोनी की उम्र इस समय 41 साल है और वह इस साल 7 जुलाई को 42 साल के पूरे हो जाएंगे। वह आईपीएल के इतिहास के भी सबसे पुराने कप्तान हैं। जी हां, धोनी 2008 से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाले हुए हैं। पिछले साल उन्होंने जरूर रविंद्र जडेजा को यह भागदौड़ सौंपी थी, मगर सीजन के बीच में ही जडेजा ने कप्तानी के इस भारी-भरकम काम को धोनी को वापस सौंप दिया। धोनी की कप्तानी में सीएसके 4 बार चैंपियन बन चुका है।
आईपीएल 2023 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे ये 17 खिलाड़ी, जानें वजह
वहीं बात आईपीएल 2023 के सबसे युवा कप्तान की करें तो वह राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन है। वैसे सैमसन और सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान एडन मार्क्रम 28-28 साल के हैं, मगर संजू का जन्म नवंबर 1994 को हुआ था, वहीं मार्क्रम भी इसी साल अक्टूबर में पैदा हुए थे।
इनके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फाफ डु प्लेसिस, पंजाब किंग्स किंग्स के शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल 30 या उससे अधिक की उम्र के हैं। वहीं सैमसन और मार्क्रम के अलावा हार्दिक पांड्या और नीतिश राणा 30 से कम उम्र के हैं।
IPL 2023: आरसीबी को लगा बड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड को लेकर आई बुरी खबर
आईपीएल 2023 के 10 कप्तानों की उम्र
एमएस धोनी- 41
फाफ डु प्लेसिस- 38
शिखर धवन- 37
डेविड वॉर्नर- 36
रोहित शर्मा- 35
केएल राहुल- 30
हार्दिक पांड्या- 29
नीतिश राणा- 29
एडन मार्क्रम- 28
संजू सैमसन- 28