फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL का सबसे सेल्फलेस क्रिकेटर कौन, एमएस धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा? जानें दिग्गजों का जवाब

IPL का सबसे सेल्फलेस क्रिकेटर कौन, एमएस धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा? जानें दिग्गजों का जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे सेल्फलेस क्रिकेटर कौन है, इसके जवाब दिया है कुछ दिग्गज क्रिकेटरों ने। अनिल कुंबले, क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा और स्कॉट स्टायरिस ने मिलकर धोनी का नाम लिया।

IPL का सबसे सेल्फलेस क्रिकेटर कौन, एमएस धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा? जानें दिग्गजों का जवाब
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 31 Jan 2023 01:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 सीजन खेले जा चुके हैं और इस साल 16वां सीजन खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में सभी सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे नाम दर्ज हैं। अनिल कुंबले, क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा और स्कॉट स्टायरिस ने मिलकर आईपीएल इतिहास के सबसे सेल्फलेस खिलाड़ी का नाम बताया है। धोनी, रोहित और विराट में से इन चारों ने मिलकर धोनी का नाम लिया। हालांकि फैन्स की इसको लेकर अलग-अलग राय है।

इसे भी पढ़ेंः उमरान या सिराज नहीं है... गंभीर ने क्यों उठाए अर्शदीप सिंह पर सवाल

एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रोहित शर्मा ने काफी कुछ त्याग किया है, बाकी खिलाड़ियों के लिए अपना ओपनिंग स्लॉट छोड़ा। वहीं धोनी ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी से हटाया, सुरेश रैना का आईपीएल करियर खत्म किया, तो रोहित सबसे बड़े सेल्फलेस क्रिकेटर हैं।'

 

16 साल के विराट को क्या सलाह देंगे आज के किंग कोहली, जानिए

दरअसल जियो सिनेमा पर लीजेंड्स लाउंज पर यह डिसकशन हुआ। आईपीएल 2023 में भी विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो रोहित शर्मा इस मामले में टॉप पर हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार खिताब जीते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें