भारतीय दौरे के लिए वेस्टइंडीज की ODI टीम का ऐलान, कीमर रोच और बोनर की वापसी

Namita Shukla एएनआई, सेंट जोन्स (एंटीगुआ)
Follow us on Google News
share

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे इंटरनेशनल स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। वेस्टइंडीज को 6 से 11 फरवरी के बीच भारत में तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज...

भारतीय दौरे के लिए वेस्टइंडीज की ODI टीम का ऐलान, कीमर रोच और बोनर की वापसी

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे इंटरनेशनल स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। वेस्टइंडीज को 6 से 11 फरवरी के बीच भारत में तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) की सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज कीमर रोच और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एनक्रुमाह बोनर की टीम में वापसी हुई है, जबकि कप्तानी कीरोन पोलार्ड ही करेंगे। 

वेस्टइंडीज को 6 फरवरी से 20 फरवरी के बीच भारत में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6, 9 और 11 फरवरी को खेले जाएंगे। बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सिलेक्शन कमिटी ने भी इस सीरीज के लिए वनडे और टी20 स्क्वॉड का ऐलान किया है।

वेस्टइंडीज वनडे स्क्वॉडः कीरोन पोलार्ड (कप्तान), कीमर रोच, एनक्रुमाह बोनर, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाइ होप, एकील हुसैन, अलजारी जोसेफ, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।

वेस्टइंडीज के लीड सिलेक्टर डेसमंड हायन्स ने कहा, 'कीमर रोच हमारे लीडिंग तेज गेंदबाजों में से एक हैं। हमें लगता है कि हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत है, जो हमें शुरुआत में विकेट दिला सकें। 5 की इकॉनमी रेट के साथ हमें लगता है कि कीमर रोच बढ़िया ऑप्शन हैं।'

टीम इंडिया वनडे स्क्वॉडः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल स्क्वॉडः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।