फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022 के बाद आंद्रे रसेल ने खरीदी नई Mercedes-Benz AMG कार, जानिए कितनी है कीमत

IPL 2022 के बाद आंद्रे रसेल ने खरीदी नई Mercedes-Benz AMG कार, जानिए कितनी है कीमत

आंद्रे रसेल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई मर्सिडीज-बेंज एएमजी कार का फर्स्ट लुक शेयर किया है। वीडियो में वह कार में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। कार की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

IPL 2022 के बाद आंद्रे रसेल ने खरीदी नई Mercedes-Benz AMG कार, जानिए कितनी है कीमत
Ezaz Ahmadलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 11 Jun 2022 01:44 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम भले ही आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। रसेल ने केकेआर के लिए बल्ले और गेंद, दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। दो बार की चैंपियन केकेआर ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में रसेल को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद रसेल ने अब खुद को एक शानदार गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने लिए एक धांसू मर्सिडीज-बेंज एएमजी (Mercedes-Benz AMG) कार खरीदी है।

उमरान मलिक को T20 WC में नहीं मिले मौका! रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा 

रसेल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई मर्सिडीज-बेंज एएमजी कार का फर्स्ट लुक शेयर किया है। वह कार में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा बड़ा सपना देखता हूं! कड़ी मेहनत और त्याग से सपने हकीकत बन जाते हैं। ईश्वर अच्छा है।' इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, कार की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। नई कार खरीदने पर रसेल को हर तरफ से बधाइयां मिल रही है। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से लेकर क्रिस गेल और डैरेन सैमी तक ने उन्हें बधाई दी है।

बाबर आजम ने क्रिकेट इतिहास में स्थापित किया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

34 साल के धुरंधर बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए 174.5 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाने के अलावा 17 विकेट भी लिए। उन्होंने अपने दम पर कोलकाता को कई मैच जिताए। इसके बावजूद कोलकाता की टीम लीग के 15वें सीजन में नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें