फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट'We Miss You MSD' भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान फैंस के बीच दिखा धोनी फीवर

'We Miss You MSD' भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान फैंस के बीच दिखा धोनी फीवर

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5वें टेस्ट के दौरान फैंस का एक समूह महेंद्र सिंह धोनी के पोस्टर के साथ दिखाई दिया। पोस्टर पर धोनी की तस्वीर के साथ 'We Miss You MSD' लिखा हुआ था।

'We Miss You MSD' भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान फैंस के बीच दिखा धोनी फीवर
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 01 Jul 2022 07:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग दो साल का समय हो गया है, मगर फैंस के बीच उनकी दीवानगी अभी तक कम नहीं हुई है। यह दीवानगी भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5वें टेस्ट के दौरान फैंस का एक समूह महेंद्र सिंह धोनी के पोस्टर के साथ दिखाई दिया। पोस्टर पर धोनी की तस्वीर के साथ 'We Miss You MSD' लिखा हुआ था। धोनी की इस फैंन फॉलोइंग को देखकर आज भी खुशी होती है।
 

बात मुकाबले की करें तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर के साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं। भारत के चार विकेट शुभमन गिल (17), चेतेश्वर पुजारा (13), हनुमा विहारी (20) और विराट कोहली (11) के रूप में गिरे। एंडरसन ने गिल और पुजारा को आउट किया, वहीं मैटी पॉट्स ने हनुमा विहारी और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

बारिश की वजह से लंच का ऐलान समय से पहले करना पड़ा, उस समय तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए थे। दूसरे सेशन की शुरुआत भी गीले मैदान की वजह से देरी से हुई। पहला सेशन में भारत पर शिकंजा कसने वाली इंग्लिश टीम ने दूसरे सेशन में भी टीम इंडिया पर दबाव बनाए रखा। पहले हनुमा विहारी और फिर विराट कोहली को आउट कर इंग्लैंड ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें