W T20 Challenge: थाईलैंड की नट्टकन चंथम की फील्डिंग ने उड़ाए सबके होश, वीडियो हो गया वायरल
महिला टी20 चैलेंज 2020 का फाइनल मैच सोमवार (9 नवंबर) को ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे ट्रेलब्लेजर्स ने 16 रनों से जीत लिया। इस मैच के दौरान थाईलैंड की...

महिला टी20 चैलेंज 2020 का फाइनल मैच सोमवार (9 नवंबर) को ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे ट्रेलब्लेजर्स ने 16 रनों से जीत लिया। इस मैच के दौरान थाईलैंड की नट्टकन चंथम ने ऐसी फील्डिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्रेलब्लेजर्स की ओर से खेलने वाली चंटम ने बाउंड्री लाइन पर ऐसी फील्डिंग की, जिसे देखकर विरोधी टीम की खिलाड़ी भी ताली बजाने लगी और कमेंटेटरों ने भी उनकी जमकर तारीफ की।
सुपरनोवाज की पारी का दूसरा ओवर था और पहली गेंद पर सलामी बैटर जेमिमाह रॉड्रिगुएज ने सोफी एक्लिस्टोन की गेंद पर ड्राइव लगाया। नट्टकन सर्कल के अंदर थीं, ऐसा लग रहा था कि रॉड्रिगुएज के खाते में आसानी से चार रन जुड़ जाएंगे, लेकिन नट्टकन अंत तक गेंद का पीछा करती रहीं और बाउंड्री लाइन के पास शानदार डाइव लगाकर टीम के लिए रन बचाए।
MUST WATCH - Dive like Chantham
Chased the ball, never gave-up and dived just in the nick of time to save a certain boundary. Top-class fielding from Nattakan Chantham.
WATCH 👉https://t.co/eBIXoosnr2 #JioWomensT20Challenge pic.twitter.com/vjkYlI49xl
इस तरह से नट्टकन ने अपनी टीम के लिए दो रन बचाए। उनकी फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। ट्रेलब्लेजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए, जवाब में सुपरनोवाज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 102 रन ही बना सकी।



