फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा की बेटी समायरा को लगी ठंड तो कुत्ते ने ओढ़ाई चादर

VIDEO: रोहित शर्मा की बेटी समायरा को लगी ठंड तो कुत्ते ने ओढ़ाई चादर

कुत्तों को दुनिया का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। उनकी वफादारी का उदाहरण दिया जाता है। लेकिन कुत्ते वफादार होने के साथ ही समझदार भी काफी होते हैं। इसका नमूना टीम इंडिया के बल्लेबाजी रोहित शर्मा के...

VIDEO: रोहित शर्मा की बेटी समायरा को लगी ठंड तो कुत्ते ने ओढ़ाई चादर
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,मुंबई। Fri, 12 Apr 2019 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

कुत्तों को दुनिया का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। उनकी वफादारी का उदाहरण दिया जाता है। लेकिन कुत्ते वफादार होने के साथ ही समझदार भी काफी होते हैं। इसका नमूना टीम इंडिया के बल्लेबाजी रोहित शर्मा के पेट डॉग ने दिया है। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा की बेटी समायरा और उनके पेट डॉग नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बेहद ही दया और करुणा के भाव से भरा हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि समायरा सो रही हैं और पेट डॉग उन्हें चादर ओढ़ाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो शेयर करते हुए रोहित की पत्नी रितिका ने कैप्शन में लिखा है, 'करुणा ऐसी चीज है जिसे हम इंसानों को सीखने की जरूरत है। जानवर बहुत अच्छे शिक्षक होते हैं, अगर हम उन पर ध्यान दें तो। ये है मेरा फरी बेबी जो मेरी बच्ची को ठंड से बचा रहा है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Read Also: IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से दी मात

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें