VIDEO: मैदान में घुसे प्रशंसक को एमएस धौनी ने पहले खूब दौड़ाया फिर गले लगाया
महेंद्र सिंह धौनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और नागपुर वनडे मैच में उनकी यह तेजी मैदान पर भी देखने को मिली। उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व...
महेंद्र सिंह धौनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और नागपुर वनडे मैच में उनकी यह तेजी मैदान पर भी देखने को मिली। उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिए मैदान पर पहुंच गया था। धौनी ने इस व्यक्ति को गले लगाया लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया। दूसरे वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर यह 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विकेट के पीछे खड़ा था, तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया।
#Dhoni just msd things pic.twitter.com/iwJ35YyJJE
— roger thomas (@roger29rt) March 5, 2019
प्रशंसक ने महेंद्र सिंह धौनी को गले लगाने की कोशिश की। लेकिन उसे इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मैदान में जा रहे थे। तभी प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर धौनी की तरफ लपका। धौनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी इस क्षण का आनंद लेते रहे। प्रशंसक भी धौनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा। इस प्रशंसक ने धौनी के पांव भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आए।
Read Also: INDvsAUS:विराट कोहली ने 40वें वनडे शतक के साथ अपने नाम दर्ज कराए ये 5 रिकॉर्ड्स
सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।