माइकन वॉन ने केन विलियमसन के बहाने विराट कोहली पर कसा तंज, वसीफ जाफर ने दिया करारा जवाब

May 14, 2021 10:08 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने माइकल वॉन को ट्विटर पर एक बार फिर से करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन को दुनिया का...

माइकन वॉन ने केन विलियमसन के बहाने विराट कोहली पर कसा तंज, वसीफ जाफर ने दिया करारा जवाब

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने माइकल वॉन को ट्विटर पर एक बार फिर से करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विलियमसन अगर भारतीय होते उन्हें भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने कहा कि आप ये बात सोशल मीडिया में नहीं कह सकते हैं।

वसीम जाफर ने ट्विटर पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि अतिरिक्त उंगुली ऋतिक रोशन के पास है पर करता माइकवल वॉन है। सोशल मीडिया पर अक्सर वसीफ जाफर और वॉन के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है। माइकन वॉन ने स्पार्क स्पोर्ट से बातचीत में कहा कि अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते। लेकिन आप ऐसा नहीं कह सकते क्योंकि आपको ये कहने कि अनुमति नहीं है कि विराट कोहली महान खिलाड़ी नहीं हैं। इसके लिए आपको सोशल मीडिया का सामना करना होगा। इसलिए आप कह सकते हैं कि विराट विशुद्ध रूप से क्लिक और लाइक पाने में बेस्ट हैं। विलियमसन तीनों ही फॉर्मेट में उतने ही बेहतर हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से वो शांत होकर खेलते हैं। 

— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 14, 2021

वॉन ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन विराट कोहली की बराबरी नहीं कर सकते क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स नहीं हैं और वो ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी भारी भरकम कमाई नहीं करते हैं। कोहली की बात करें तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम लगभग 23,000 रन हैं। वहीं केन विलियमसन के नाम 15,000 से अधिक रन है। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। केन विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम की अगुवाई करेंगे।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।