वसीम अकरम ने अर्शदीप सिंह को कर दिया था 'क्लीन बोल्ड', भारतीय तेज गेंदबाज रातभर सोचता रहा ये बात
पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने अर्शदीप सिंह को कुछ शब्द बोलकर 'क्लीन बोल्ड' कर दिया था, क्योंकि वे एशिया कप 2022 में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। भारतीय तेज गेंदबाज रातभर इस बात को सोचता रहा।

टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। ये मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के नए उभरते तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लंबे समय तक खेले हैं। हालांकि, इस सीरीज के लिए उनको आराम दिया गया है, क्योंकि वे लंबे समय से टीम के लिए खेलते चले आ रहे थे। इसी सीरीज के पहले मुकाबले से पहले उनके कोच जसवंत राय ने एक बड़ा खुलासा अर्शदीप सिंह और पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम के मुलाकात को लेकर किया है।
दरअसल, यूएई में हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2022 के दौरान अर्शदीप सिंह दुबई में वसीम अकरम से मिले थे। इसी मुलाकात पर बात करते हुए जसवंत राय ने खेल पत्रकार विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि जब वे बच्चे थे तो अकरम को अपना आइडल मानते थे और वे अपने आइडल से एशिया कप के दौरान मिले। हालांकि, अर्शदीप सिंह को वसीम अकरम ने अपने कुछ शब्दों से बोल्ड कर जिया, लेकिन भारतीय पेसर की प्रशंसा भी पाकिस्तानी दिग्गज ने की थी।
जसवंत राय ने बताया, "अर्शदीप ने मुझे बताया कि वह अकरम भाई से मिले, जिन्होंने उनसे कहा, 'सरदारजी, आप बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आप एक अच्छे गेंदबाज हैं। अगर आपको लगता है कि आप परफेक्ट हैं तो मेरे पास मत आना। अगर आपको लगता है कि आप मुझसे कुछ पूछना चाहते हैं या मुझसे कुछ सीखना चाहते हैं तो आप जब चाहें आ सकते हैं'। फिर उसने मुझसे कहा कि जब वह रात को होटल गया तो उस सवाल के बारे में सोचता रहा। उसे लगा कि अगर वह नहीं गया तो अकरम बुरा मानेंगे और सोचेंगे कि सरदार जी को सब कुछ पता है। तो अगले दिन वह अकरम के पास गया और चर्चा की।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



