फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटजब रोशन महानामा को दो बार लगी वसीम अकरम की गेंद, पूर्व पाक कप्तान ने शेयर किया VIDEO

जब रोशन महानामा को दो बार लगी वसीम अकरम की गेंद, पूर्व पाक कप्तान ने शेयर किया VIDEO

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपने करियर के दौरान खतरनाक गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों को डरा कर रखते थे। पर्थ के वाका स्टेडियम में उन्होंने श्रीलंका के रोशन महानामा को बेहद...

जब रोशन महानामा को दो बार लगी वसीम अकरम की गेंद, पूर्व पाक कप्तान ने शेयर किया VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 04 Aug 2020 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपने करियर के दौरान खतरनाक गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों को डरा कर रखते थे। पर्थ के वाका स्टेडियम में उन्होंने श्रीलंका के रोशन महानामा को बेहद परेशान किया था। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड सीरीज के दौरान 1989-90 में अकरम की दो लगातार गेंदों ने रोशन को हिट किया था। हालांकि दर्शक इस तरह की घटनाओं को मजाकिया अंदाज में लेते हैं। 

वसीम अकरम ने हाल ही में टि्वटर पर इन दो गेंदों का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए वसीम अकरम ने लिखा- '...और रोशन ग्रांडफादर बन गए।' किसी भी बल्लेबाज को जब अकरम की गेंद लगती तो उसे उबरने में कुछ समय  लगता। यही रोशन के साथ हुआ।

पहली गेंद लगने के बाद रोशन को लगा कि अब वह दूसरी गेंद खेल सकते हैं, तब उसी तरह की गेंद आई जिसने बड़ी तेजी से रोशन को हिट किया। गेंद उसी जगह लगी थी, जहां इससे पहली गेंद लगी थी। दूसरी गेंद लगने के बाद रोशन मैदान पर लेट गए और पाकिस्तानी खिलाड़ी उनके चारों ओर इकट्ठे हो गए। वह दर्द से तड़प रहे थे। 

वसीम अकरम के इस वीडियो पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा- बल्ले की जगह रोशन आपकी गेंद को किसी और तरह से खेलना चाह रहे थे। वह पारी का पहला ओवर था। श्रीलंका को जीत के लिए 223रन बनाने थे। 179 तक श्रीलंका पांच विकेट खो चुका था। ओपनर रोशन दोबारा क्रीज पर आए। उन्होंने नाबाद 19 रन की पारी खेली और श्रीलंका तीन विकेट से मैच जीत गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें