फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs NZ 1st T20I: वॉशिंगटन सुंदर ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा बेहतरीन कैच, ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

IND vs NZ 1st T20I: वॉशिंगटन सुंदर ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा बेहतरीन कैच, ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Washington Sundar Catch Video: स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में दो बड़े शिकार किए। उन्होंने एक बेहद शानदार कैच कपड़ा, जिसे देख खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए।

IND vs NZ 1st T20I: वॉशिंगटन सुंदर ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा बेहतरीन कैच, ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 08:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का शुमार सबसे फिट क्रिकेटर्स में होता है, जिनकी मैदान पर चपलता देखते ही बनती है। उन्होंने कई मौकों पर अपनी फुर्ती से विरोधी टीम को हैरान किया है। सुंदर ने शुक्रवार को रांची के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन का हैरतअंगेज कैच लपका। चैपमैन बिना खाता खोले ही कॉट एंड बोल्ड हो गए। उन्होंने पांच गेंदें खेलीं।

दरअसल, चैपमैन ने ऑफ ब्रेक गेंद मिलने के बाद पैर निकालकर डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन बॉल सुंदर के नजदीक पहुंच गई। ऐसे में सुंदर ने गेंद पर बाज जैसी नजर रखी और दाहिने तरफ फुल लेंथ डाइव लगा दी। उन्होंने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसे देख खिलाड़ी और दर्शक दंग रह गए। सुंदर ने इससे पहले इसी ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर फिन एलन का शिकार किया। एलन ने 23 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली और सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया। 

भारत ने जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की। एलन ने डेवोन कॉनवे के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 12 रन दिए। इसके बाद लगातार गेंदबाजों को बदला गया। हार्दिक ने शुरुआती 10 ओवर में 6 गेंदबाजों को आजमाया। हालांकि, इस दौरान सुंदर को छोड़कर किसी को सफलता नहीं मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें