वॉशिंगटन सुंदर ने एशिया कप फाइनल में बिना बॉलिंग-बैटिंग के रचा अनोखा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को एशिया कप 2023 के फाइनल में बॉलिंग और बैटिंग का अवसर नहीं मिला। उन्होंन मुकाबले में कोई कैच भी नहीं पकड़ा। सुंदर ने एक अनोखा इतिहास रच डाला है।

washington sundar

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से धुल चटाकर एशिया कप 2023 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। श्रीलंकाई टीम फाइनल में 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 शिकार किए। हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट चटकाया। वहीं, भारत ने 6.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और आठवीं बार खिताब जीता। ओपनर शुभमन गिल 27 और ईशान किशन 23 रन बनाकर नाबाद रहे। स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर फाइनल में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। सुंदर ने खिताबी मुकाबले में ना तो बॉलिंग की और ना ही उनकी बैटिंग आई। उन्होंने मैच में कोई कैच भी नहीं पकड़ा। सुंदर ने एक अनोखा इतिहास रच डाला है।

दरअसल, सुंदर बिना बल्लेबाजी, गेंदबाजी या कैच लिए खिताब जीतने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। बता दें कि सुदंर को अचानक फाइनल से पहले भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के चोटिल होने की वजह से सुंदर को 16 सितंबर को भारत से कोलंबो बुलाया गया और वह अगले दिन फाइनल खेले। अक्षर जांघ की मांसपेशी में खिचाव कारण फाइनल से बाहर होना पड़ा। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में यह चोट लगी थी। अक्षर ने बांग्लादेश के सामने आठवें नंबर पर उतरने के बाद 34 गेंदों में 42 रन की पारी खेली थी। भारत को इच मैच में 6 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत को टूर्मामेंट में एकमात्र बांग्लादेश के विरुद्ध मिली।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका फाइनल केवल 129 गेंदों में समाप्त खत्म हो गया। यह सबसे कम गेंदों में खत्म होने वाला तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच है। साल 2020 में नेपाल बनाम अमेरिका मुकाबला 104 जबकि 2001 में श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच 120 गेंद में खत्म हो गया था। भारत ने 263 गेंदें बाकी रहते मैच अपने नाम किया। यह गेंदों के हिसाब से श्रीलंका की सबसे बड़ी हार है। वहीं, भारत की यह किसी भी वनडे फाइनल में गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वॉशिंगटन ने एशिया कप फाइनल में बिना बॉलिंग-बैटिंग के रचा अनोखा इतिहास