फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटराष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल हुए वीरेंद्र सहवाग और सरदार सिंह

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल हुए वीरेंद्र सहवाग और सरदार सिंह

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के लिए शुक्रवार को चयन समिति की घोषणा की जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी...

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन समिति में शामिल हुए वीरेंद्र सहवाग और सरदार सिंह
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 31 Jul 2020 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के लिए शुक्रवार को चयन समिति की घोषणा की जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश मुकुंदम शर्मा समिति के अध्यक्ष होंगे।

समिति के सदस्यों में सहवाग (क्रिकेट), सरदार (हॉकी), मोनालिसा बरूआ मेहता (टेबल टेनिस), दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स) और वेंकटेशन देवराजन (मुक्केबाजी) शामिल हैं। इनके अलावा मशहूर खेल कमेंटेटर मनीष बटाविया, खेल पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया भी समिति में होंगे।

विराट कोहली के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में दर्ज हुआ केस, लगा है ये आरोप

खेल मंत्रालय से भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, खेल विभाग के संयुक्त सचिव एल एस सिंह और टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना के सीईओ राजेश राजागोपालन समिति में होंगे। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये अध्यक्ष दो अतिरिक्त सदस्यों को शामिल कर सकता है जो द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित रह चुके हों।

यह समिति राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के विजेताओं का चयन करेगी। ये पुरस्कार 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिए जाते हैं। 

बेटे के डाइपर लेकर पहुंचे पापा हार्दिक पांड्या, शेयर की फोटो

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें