फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटवीरेंद्र सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- भारत नहीं, ये टीम जीत सकती है एशिया कप 2022 का खिताब

वीरेंद्र सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- भारत नहीं, ये टीम जीत सकती है एशिया कप 2022 का खिताब

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एशिया कप को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत एक भी मैच हारता है तो ये पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2022 का खिताब जीत सकती है। 

वीरेंद्र सहवाग ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- भारत नहीं, ये टीम जीत सकती है एशिया कप 2022 का खिताब
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 06 Sep 2022 08:00 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के एशिया कप 2022 सुपर 4 मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ी  भविष्यवाणी की है और बताया है कि इस साल एशिया कप में कौन जीतेगा। सहवाग ने कहा कि भारत के लिए आगामी मैच अहम है। सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो का मैच है। सहवाग ने भविष्यवाणी की है अगर भारत एक भी मैच हारता है तो पाकिस्तान विजेता बन सकता है।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "अगर भारत संयोग से एक और मैच हार जाता है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान को फायदा है, क्योंकि अगर वह एक मैच हारता है और दूसरा जीत जाता है, तो उसका नेट रन रेट उसे फाइनल में ले जाएगा, क्योंकि उसने एक मैच गंवाया है और दो जीते हैं। भारत एक मैच हार गया है और अगर वे दूसरा मैच हार जाते हैं तो बाहर हो जाएंगे। इसलिए भारत पर दबाव है।" 

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान लंबे समय बाद फाइनल में खेलेगा और उसने एशिया कप में भी लंबे समय बाद भारत को मात दी है। ये साल पाकिस्तान का भी हो सकता है।" पाकिस्तान ने आखिरी बार 2014 में एशिया कप का फाइनल खेला था, जब वह श्रीलंका से पांच विकेट से हार गया था। कुल मिलाकर, पाकिस्तान ने भारत के सात और श्रीलंका के पांच की तुलना में केवल दो बार एशिया कप जीता है।

एशिया कप 2022 में आज टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला, श्रीलंका से होगा सामना

भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के लिए आज यानी 6 सितंबर को श्रीलंका को और 8 सितंबर को अफगानिस्तान को हराना होगा। इसके बाद फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा सकता है, जो एशिया कप के 15वें सीजन का फाइनल होगा। अगर ऐसा होता है तो भारत और पाकिस्तान समेत क्रिकेट के करोड़ों फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें