फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटPICS: विराट ने अनुष्का के साथ और टीम इंडिया ने ऐसे मनाया नया साल

PICS: विराट ने अनुष्का के साथ और टीम इंडिया ने ऐसे मनाया नया साल

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नए साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया भी सिडनी की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रही है। टेस्ट सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल करने के...

PICS: विराट ने अनुष्का के साथ और टीम इंडिया ने ऐसे मनाया नया साल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 01 Jan 2019 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नए साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया भी सिडनी की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रही है। टेस्ट सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद विराट कोहली नए साल के सेलिब्रेशन के लिए अनुष्का के साथ सिडनी पहुंचे। उन्होंने इंस्टग्राम पर अनुष्का के साथ अपने कुछ फोटोज शेयर किए। उन्होंने कैप्शन दिया, नए साल पर नजर, सिर्फ और सिर्फ अनुष्का के साथ।

इसके बाद नए साल पर विराट कोहली ने सिडनी की सड़कों घूमते हुए अनुष्का शर्मा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। अनुष्का फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। कोहली ने जहां अनुष्का के साथ नया साल मनाया तो वहीं बाकी खिलाड़ी भी अलग अंदाज में नजर आए।

वहीं, उमेश यादव ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ सिडनी की सड़क से नए साल की बधाई देते हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव और उनकी पत्नी, भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नी नुपुर नागर और इशांत शर्मा अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

HAPPY NEW YEAR TO ALL

A post shared by Umesh Yadav (@umeshyaadav) on

मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के ओपारा हाउस के पास से नए साल की बधाई देते हुए तस्वीर शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A glimpse of the Sydney Opera house  #sydney #sydneyoperahouse #australia #beingtouristy

A post shared by Mayank Agarwal (@mayankagarawal) on

बता दें कि विराट कोहली और टीम के बाकी खिलाड़ी मेलबर्न टेस्ट की ऐतिहासिक जीत के साथ नए साल का जश्न मना रही हैं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हरा कर अजेय बढ़त हासिल की थी। विराट कोहली ने भारत की दूसरी पारी 8 विकेट पर 106 पर घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में जीत के लिए 399 रन बनाने थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 258 रन बनाए थे। 

पांचवें दिन भारत ने दोनों विकेट हासिल करके ये जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत रैंकिंग में भी शीर्ष पर बना हुआ है। अब उसे केवल सिडनी टेस्ट खेलना है। विराट कोहली इस बढ़त को 3-1 करना चाहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें