टी20 रैंकिंग में विराट कोहली और वनिंदु हसरंगा को मिला बड़ा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन का टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा को बड़ा फायदा मिला है। इसके अलावा श्रीलंकाई कप्तान की रैंकिंग में भी सुधार हुआ

virat kohli

एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे श्रीलंकाई बॉलिंग ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा को मिला है। दोनों को टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में इसका फायदा मिला है। विराट कोहली ने पिछले करीब तीन सालों में अपनी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी, यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी पहली सेंचुरी भी थी। टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट ने 14 पायदान की छलांग लगाई और 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे वनिंदु हसरंगा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव चौथे पायदान पर हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 14वें पायदान पर। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 रैंकिंग में टॉप पर हैं, जबकि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार को एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह सातवें पायदान पर खिसक गए हैं।

जोश हेजलवुड नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने हुए हैं। टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शाकिब अल हसन नंबर-1 हैं। हार्दिक पांड्या को एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर हैंं। 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टी20 रैंकिंग में विराट कोहली और वनिंदु हसरंगा को मिला बड़ा फायदा