मैच के बाद विराट ने शेयर की टीम की फोटो, लोगों ने पूछा- धौनी कहां हैं

लाइव हिन्दुस्तान टीम ब्रिस्टल
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज का आखिरी टी20 मैच ब्रिस्टल में रविवार को खेला गया। भारत ने आठ गेंद शेष रहते ही सात विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने...

Indian Cricket team

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज का आखिरी टी20 मैच ब्रिस्टल में रविवार को खेला गया। भारत ने आठ गेंद शेष रहते ही सात विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 56 गेंद पर नॉटआउट 100 रनों की पारी खेली। भारत की जीत के बाद एक फोटो विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

कोहली ने जीत का श्रेय रोहित शर्मा को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया

जानिए क्यों धौनी ने कहा- 'कॉमन सेंस जैसा कुछ होता ही नहीं'

टीम की ट्रॉफी के साथ फोटो विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में विराट सेंटर में दीपक चाहर के साथ मिलकर ट्रॉफी पकड़े हुए हैं। इस फोटो में सबके चेहरे बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धौनी को पहचान पाना मुश्किल है। दरअसल धौनी सबसे पीछे जाकर खड़े हैं और शिखर धवन और दीपक चाहर के बीच में उनका चेहरा छुप गया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मैच के बाद विराट ने शेयर की टीम की फोटो, लोगों ने पूछा- धौनी कहां हैं