IPL 2022 Mega Auction: विराट कोहली ने किया रिवील- कुछ टीमें ऑक्शन में उतरने के लिए कर चुकी हैं अप्रोच

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय में कुछ अन्य टीमें उन्हें खरीदने की इच्छा...

IPL 2022 Mega Auction: विराट कोहली ने किया रिवील- कुछ टीमें ऑक्शन में उतरने के लिए कर चुकी हैं अप्रोच

टीम इंडिया के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय में कुछ अन्य टीमें उन्हें खरीदने की इच्छा जता चुकी हैं, लेकिन उन्होंने आरसीबी के साथ ही रहने का फैसला लिया। विराट 2008 से अभी तक आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2008 के बाद से अपनी फ्रेंचाइजी टीम कभी भी नहीं बदली है। विराट ने आईपीएल 2021 के सीजन खत्म होने से पहले ही घोषणा कर दी थी कि कप्तान के तौर पर यह उनका आखिरी सीजन होगा।

आरसीबी के पोडकास्ट पर विराट ने कहा, 'मुझे कुछ अन्य फ्रेंचाइजी टीमें अप्रोज कर चुकी हैं कि मैं ऑक्शन में उतरूं और इसके बारे में मैंने सोचा भी। बात ये है कि आप कुछ निश्चित साल के लिए जीते हैं और फिर मर जाते हैं। दुनिया में कई महान खिलाड़ी हैं, जो ट्रॉफी जीत चुके हैं, लेकिन कोई आपको ऐसा याद नहीं करता। आप अच्छे होते हैं तो लोग आपको याद करते हैं। अगर आप बुरे इंसान हैं तो लोग आपसे दूर भागेंगे। जिंदगी इन बातों के बारे में ही है।'

33 वर्षीय विराट कई मैचों में आरसीबी को जीत दिला चुके हैं। विराट ने कहा कि आरसीबी के साथ मेरी लॉयलटी ऐसी ही है, जैसे मैं अपनी जिंदगी में बातों को फॉलो करता हूं। उन्होंने कहा, 'पांच लोग आपसे आकर कहेंगे कि आपने आईपीएल ट्रॉफी इस टीम के साथ जीती, पांच बार आपको खुशी मिलेगी, लेकिन छठे मिनट में आप जिंदगी में कुछ और लेकर परेशान दिखोगे। इस फ्रेंचाइजी ने पहले तीन साल में मुझे जो दिया, मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए बहुत खास है।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।