लॉकडाउन के बीच प्रवासी लोगों की 'उत्तराखंड पैंथर्स' टीम ने की मदद, विराट कोहली ने भेजा खास वीडियो मैसेज

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

'उत्तराखंड पैंथर्स' क्रिकेट टीम है, जो दिल्ली में शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलती है। इस टीम ने लॉकडाउन के दौरान परेशानियां झेल रहे प्रवासी लोगों की मदद की है। जिसे देखकर टीम इंडिया के कप्तान...

virat kohli

'उत्तराखंड पैंथर्स' क्रिकेट टीम है, जो दिल्ली में शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलती है। इस टीम ने लॉकडाउन के दौरान परेशानियां झेल रहे प्रवासी लोगों की मदद की है। जिसे देखकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इस टीम के फैन हो गए हैं। विराट ने इस टीम के लिए एक खास वीडियो मैसेज भी भेजा है। विराट ने इस मैसेज में कहा है कि दूसरों की मदद करने से बड़ा कोई काम नहीं है।

'उत्तराखंड पैंथर्स' टीम के सदस्यों ने मिलकर गाजियाबाद में अपने घरों को लौट रहे हजारों प्रवासियों को तीन दिन तक भोजन और पानी मुहैया कराया जिसके बाद विराट कोहली ने वीडियो मैसेज भेजकर उनकी हौसलाअफजाई की। विराट ने अपने इस मैसेज में कहा, 'नमस्कार उत्तराखंड पैंथर्स। मैंने अपने जानने वालों से आपकी तस्वीरें देखीं। आप इस समय बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। दूसरों की मदद करने से बड़ा कोई काम नहीं होता और जिस लगन के साथ यह काम कर रहे हैं उसे देखकर बहुत खुशी हुई।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यही प्रार्थना करूंगा कि आपको ऐसा काम करने की और शक्ति मिले। पूरी मेहनत से इसे करते रहिए।'

युवी ने सहवाग-लक्ष्मण-नेहरा के साथ शेयर की थ्रोबैक PHOTO

— Anu 💅 (@virat_always) May 19, 2020

विराट के वीडियो मैसेज से उत्साहित है 'उत्तराखंड पैंथर्स' टीम

विराट के मैसेज से यह पूरी टीम बेहद उत्साहित है। प्रवासियों की मदद के लिए पूरी टीम को एकत्रित करने वाले नरेंद्र नेगी ने कहा कि उनके एक मित्र ने कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ये तस्वीरें भेजी थीं। नेगी ने कहा, 'मेरे एक दोस्त हैं और वे अनुष्का शर्मा के परिचित हैं। उन्होंने अनुष्का और विराट को तस्वीरें भेजी जिसके बाद कोहली ने हमारे लिये वीडियो मैसेज भेजा था।' उत्तराखंड पैंथर्स नाम की इस टीम को जब अपने घरों को लौट रहे लोगों की दुर्दशा का पता चला तो उन्होंने उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की। नेगी ने कहा, 'हमारी एक क्रिकेट टीम है, जिसमें उत्तराखंड के प्रवासी शामिल हैं। हम स्थानीय स्तर के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते हैं। लॉकडाउन के दिनों में एक दिन दवाई लेने के लिए मैं वैशाली गया तो मैंने देखा कि लोग भूखे प्यास पैदल घरों को जा रहे हैं, इसके बाद हमारी टीम ने उनकी मदद करने का फैसला किया।'

पाकिस्तान के हाई  परफॉर्मेंस कोच बन सकते हैं सकलैन मुश्ताक 

उन्होंने कहा, 'हमें पुलिस ने बताया कि नगर निगम के एक स्कूल में हजारों मजदूरों को रखा गया है। हम सभी दोस्तों ने पैसे जुटाए। कुछ स्थानीय लोगों ने भी हमारी मदद की। हमने स्कूल में रहने वाले मजदूरों के लिए लगातार तीन दिन तक खाने-पीने की व्यवस्था की। हमने इसमें कैटरिंग वाले से मदद ली थी।'

(एजेंसी इनपुट के साथ)
 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।