Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli s dot ball to boundary ratio has been the same as Suryakumar Yadav
विराट कोहली से डरती हैं विरोधी टीमें, आंकड़ों में समझिए कैसे देते हैं सूर्यकुमार यादव को टक्कर

विराट कोहली से डरती हैं विरोधी टीमें, आंकड़ों में समझिए कैसे देते हैं सूर्यकुमार यादव को टक्कर

संक्षेप:

विराट कोहली से विरोधी टीमें डरती हैं। ये कहना है चैनल 4 यूके के पूर्व क्रिकेट निदेशक डेविड ब्रूक का। इतना ही नहीं, आंकड़े बताते हैं कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को टक्कर दे रहे हैं।

Jan 17, 2023 11:12 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 से जुड़ा एक डाटा सामने आया है। इसमें बताया गया है कि भले ही सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी शैली विराट कोहली से अलग है, लेकिन विराट कोहली ने पिछले दो मल्टी नेशन टूर्नामेंट में एक डॉट गेंद खेलने पर दो चौके लगाए हैं। ऐसा ही कुछ सूर्यकुमार यादव ने भी किया है।   

आईएसएफ क्रिक डाटा की मानें तो एशिया कप 2022 और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली की डॉट बॉल टू बाउंड्री रेशियो (प्रत्येक डॉट फेस के लिए 2 चौके मारने का) सूर्यकुमार यादव के समान ही रहा है। हालांकि, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के स्ट्राइकरेट में जमीन-आसमान का अंतर है। 

विराट कोहली ने जहां दोनों टूर्नामेंट में 11 मैचों में 598 रन बनाए हैं, तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 11 मैचों में 439 रन बनाए हैं। हालांकि, यहां जानने योग्य बात ये है कि सूर्या ने 186 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं तो वहीं विराट ने 139 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दोनों की गेंदों में काफी अंतर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडियन स्पोर्ट्स फैंस द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में चैनल 4 यूके के पूर्व डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट डेविड ब्रूक ने विराट कोहली की तारीफ की और बताया कि विराट कोहली को कैसे दुनिया देखती है। उन्होंने कहा, “विरोधियों के मन में कोहली सबसे बड़ा डर है। मुझे लगता है कि विराट की अपने देश से कहीं ज्यादा कीमत दुनिया में है।" 

उन्होंने आगे कहा, "विराट कोहली ने अकेले दम पर भारत और उपमहाद्वीप में टेस्ट क्रिकेट के जुनून को फिर से जगाया। कोहली के बिना कोई 'बाजबॉल' नहीं होगा। कोहली से कप्तानी को हटाने से फॉर्म का अस्थायी नुकसान होने, उनकी ताकत कम होने और उनके आत्मविश्वास और दृष्टि को कम करने में योगदान होगा।"

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में शतक लगाने के बाद टी20 विश्व कप में भी दम दिखाया था, जहां उन्होंने 6 मैचों में 4 अर्धशतक जड़े थे। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 25 चौके और 8 छक्के जड़े थे। भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंची, लेकिन विराट कोहली फिर भी टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोर थे। 

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |